देश की खबरें | हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू ने गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को यहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की।

नयी दिल्ली, 24 जनवरी हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को यहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की।

गृह मंत्री के कार्यालय ने उनकी बैठक पर एक ट्वीट किया, जिसमें मुख्यमंत्री, शाह को एक स्मृति चिन्ह भेंट करते दिख रहे हैं।

एक अन्य तस्वीर में सुक्खू शाह से ‘नॉर्थ ब्लॉक’ स्थित उनके कार्यालय में बात करते दिखाई दिए।

पिछले साल दिसंबर में हिमाचल प्रदेश का मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद गृह मंत्री के साथ सुक्खू की यह पहली आधिकारिक बैठक है।

इससे पहले दिन में सुक्खू ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की थी।

उन्होंने सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से भी शिष्टाचार भेंट की थीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\