देश की खबरें | कोविड-19 संकट से मुक्ति के लिए हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने किया यज्ञ
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कोरोना वायरस संकट से निजात पाने के लिए यहां बृहस्पतिवार को एक यज्ञ में भाग लिया।
शिमला, 16 जून हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कोरोना वायरस संकट से निजात पाने के लिए यहां बृहस्पतिवार को एक यज्ञ में भाग लिया।
प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा द्वारा धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।
मुख्यमंत्री ने कहा, “हमें भारतीय संस्कृति पर पूरा विश्वास है। जब भी ऐसी विपदा आती है, हम धार्मिक आयोजन करते हैं और भगवान से प्रार्थना करते हैं।”
मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने कोरोना वायरस संकट के जल्दी समाप्त होने के लिए प्रार्थना की।
आयोजन में हिमाचल प्रदेश सरकार में मंत्री सुरेश भारद्वाज और सरवीण चौधरी, प्रदेश भाजपा महासचिव त्रिलोक जामवाल तथा महिला मोर्चा अध्यक्ष रश्मि धर सूद उपस्थित थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
Tags
संबंधित खबरें
Bhopal: भोपाल में धर्मांतरण और रेप रैकेट का भंडाफोड़, नौकरी के नाम पर फंसाती थीं दो बहनें; फिर मुस्लिम पुरुषों से निकाह का बनाया जाता था दबाव
Maharashtra Women Missing Report: महाराष्ट्र में महिला सुरक्षा पर चिंता, 2 वर्षों में 93,940 महिलाएं लापता; 67 हजार से अधिक को पुलिस ने ढूंढा
Delhi Shocker: दिल्ली के उत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन पर 45 वर्षीय व्यक्ति ने दी जान, 5 दिनों में दूसरी घटना से दहशत
महाराष्ट्र से सुप्रिया सुले, श्रीकांत शिंदे और प्रफुल्ल पटेल को बड़ी जिम्मेदारी, 60 देशों के दौरे पर जाने वाले सांसदों के पार्लियामेंट्री फ्रेंड्स ग्रुप में नाम शामिल
\