एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | हिमाचल प्रदेश उपचुनाव : रुझानों में मंडी लोकसभा सीट पर कांग्रेस आगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश में उपचुनावों के लिए डाले गए मतों की मंगलवार को हो रही गणना के रुझानों में मंडी लोकसभा सीट और जुब्बल-कोटखाई एवं अर्की विधानसभा सीट पर कांग्रेस आगे चल रही है जबकि फतेहपुर सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को बढ़त मिली हुई है।

देश की खबरें | हिमाचल प्रदेश उपचुनाव : रुझानों में मंडी लोकसभा सीट पर कांग्रेस आगे

शिमला, दो नवंबर हिमाचल प्रदेश में उपचुनावों के लिए डाले गए मतों की मंगलवार को हो रही गणना के रुझानों में मंडी लोकसभा सीट और जुब्बल-कोटखाई एवं अर्की विधानसभा सीट पर कांग्रेस आगे चल रही है जबकि फतेहपुर सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को बढ़त मिली हुई है।

मंडी संसदीय सीट पर, दिवंगत मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी एवं कांग्रेस उम्मीदवार प्रतिभा सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी करगिल युद्ध के नायक एवं भाजपा के उम्मीदवार बिग्रेडियर (अवकाश प्राप्त) खुशाल ठाकुर से 5,755 मतों से आगे चल रही हैं।

जुब्बल-कोटखाई विधानसभा सीट पर कांग्रेस के रोहित ठाकुर निर्दलीय उम्मीदवार चेतन सिंह ब्रागता (20,460) से 3,707 मतों से आगे चल रहे हैं। भाजपा उम्मीदवार नीलम सेरेक को अब तक केवल 2,383 मत मिले हैं।

फतेहपुर में भाजपा के बलदेव ठाकुर कांग्रेस के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भवानी सिंह पठानिया से 861 मतों के अंतर से आगे चल रहे हैं। अर्की में कांग्रेस उम्मीदवार संजय, भाजपा के रतन सिंह पाल से 3,994 मतों से आगे चल रहे हैं।

भाजपा ने 2019 में मंडी और 2017 में जुब्बल-कोटखाई सीट से जीत हासिल की थी जबकि अर्की और फतेहपुर सीट कांग्रेस के हिस्से आई थी।

इन चारों सीटों पर उपचुनाव 30 अक्टूबर को हुए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 02, 2021 02:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).