देश की खबरें | हिमाचल प्रदेश बस परिचालक भर्ती परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तीन धरे गये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश में बस परिचालक भर्ती परीक्षा के दौरान प्रश्नपत्र के कथित रूप से लीक हो जाने के सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

शिमला, 20 अक्टूबर हिमाचल प्रदेश में बस परिचालक भर्ती परीक्षा के दौरान प्रश्नपत्र के कथित रूप से लीक हो जाने के सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने बताया कि पुलिस के विशेष जांच दल (एसआईटी) ने शिमला में रोहरू के बटाडी गांव से दो भाइयों और कांगड़ा के बोहरका गांव के एक निवासी को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़े | हरियाणा विधानसभा के मॉनसून सत्र का दूसरा भाग 5 नवंबर से होगा शुरू: 20 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पुलिस के अनुसार कांगड़ा का आरोपी शाहपुर में एक परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवार था और रविवार को परीक्षा के दौरान उसने मोबाइल के जरिए अपने साथियों को प्रश्नपत्र लीक कर दिया।

पुलिस के मुताबिक इसी तरह, रोहरू से पकड़े गये दोनों भाइयों में एक शिमला में उम्मीदवार था और उसने प्रश्नपत्र की तस्वीर अपने भाई को भेज दी।

यह भी पढ़े | UIDAI अधिकारी पंकज गोयल घूस लेने के आरोप में गिरफ्तार, सरकार ने किया तत्काल प्रभाव से निलंबित.

इस बात की जांच की जा रही है कि दोनों घटनाओं के तार आपस में जुड़ते हैं या नहीं।

पुलिस महानिदेशक ने कहा कि एसआईटी यह पता लगाएगी कि इसमें कोई संगठित गिरोह तो शामिल नहीं है या किसी समूह का हाथ तो नहीं है, वह परीक्षा संचालन में किसी भी तरह की अनियमितता या खामियों का भी पता लगाएगी।

हिमाचल प्रदेश चयन आयोग ने सरकारी हिमाचल सड़क परिवहन निगम में अनुबंध के आधार पर 568 परिचालकों के चयन के लिए रविवार को 304 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की थी। करीब 60,000 उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\