देश की खबरें | हिमाचल प्रदेश बोर्ड के दसवीं कक्षा के नतीजे घोषित, शीर्ष सात स्थानों पर लड़कियां काबिज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (एचपीबीओएसई) द्वारा बृहस्पतिवार को घोषित दसवीं कक्षा के नतीजों में लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ते हुए शीर्ष सात स्थान हासिल किए। बोर्ड के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

धर्मशाला, 15 मई हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (एचपीबीओएसई) द्वारा बृहस्पतिवार को घोषित दसवीं कक्षा के नतीजों में लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ते हुए शीर्ष सात स्थान हासिल किए। बोर्ड के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मुख्यमंत्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने परीक्षा में सफलतापूर्वक उत्तीर्ण होने पर विद्यार्थियों को बधाई दी।

बोर्ड की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि कांगड़ा जिले के भवारना के न्यूगल मॉडल पब्लिक स्कूल की छात्रा साइना ठाकुर ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 में 700 में से 696 अंक (99.43 प्रतिशत अंक) प्राप्त कर परीक्षा में शीर्ष स्थान हासिल किया है।

कुल 95,495 उम्मीदवारों में से 75,862 (79.8 फीसदी) ने दसवीं कक्षा परीक्षा उत्तीर्ण की है।

आर के सीनियर सेकेंडरी स्कूल, घंडलवीं (बिलासपुर) की छात्रा रिधिमा शर्मा 695 अंक (99.29 प्रतिशत) हासिल कर दूसरे स्थान पर रहीं। तीसरे स्थान पर दो छात्राएं - मॉडर्न पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, स्वारघाट की छात्रा मुदिता शर्मा और मिनर्वा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, घुमारवीं की छात्रा परनिका शर्मा - रहीं। दोनों ने समान रूप से 694 अंक प्राप्त किए।

यहां पत्रकारों को संबोधित करते हुए हिमाचल प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सचिव विशाल शर्मा ने बताया कि 13,574 अभ्यर्थी परीक्षा में असफल रहे तथा 5,563 को कंपार्टमेंट श्रेणी में रखा गया है।

बयान में कहा गया है कि उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन या समीक्षा में इच्छुक अभ्यर्थी शुल्क जमा कर शर्तों के साथ ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

हिमाचल प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एचपीबीएसई) द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा में सफलतापूर्वक उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जीवन में सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं है तथा इसे केवल अटूट समर्पण, ईमानदारी और निष्ठा से ही प्राप्त किया जा सकता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\