ताजा खबरें | हिमाचल प्रदेश: भाजपा नेता धूमल ने सुजानपुर में राजिंदर राणा के लिए किया प्रचार
Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के वरिष्ठ नेता प्रेम कुमार धूमल ने प्रतिद्वंद्वी से सहयोगी बने राजिंदर राणा के लिए सुजानपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए प्रचार किया।
हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश), 13 अप्रैल भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के वरिष्ठ नेता प्रेम कुमार धूमल ने प्रतिद्वंद्वी से सहयोगी बने राजिंदर राणा के लिए सुजानपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए प्रचार किया।
राणा कांग्रेस के उन छह बागियों में शामिल हैं जो हाल ही में पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं। पार्टी ने उन्हें उपचुनाव में प्रत्याशी बनाया है।
राणा ने 2017 के विधानसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री धूमल को हराया था और 2022 के चुनाव में भाजपा के कैप्टन रणजीत सिंह को हराकर फिर से सीट जीती थी।
सिंह ने भाजपा के खिलाफ बगावत कर दी है और निर्दलीय के रूप में उपचुनाव लड़ने की घोषणा की है।
राणा की ओर से पटलांदर में शुक्रवार को आयोजित एक दलित सम्मेलन के दौरान धूमल ने लोगों से भाजपा को जिताने का आग्रह किया और कहा कि यही एकमात्र पार्टी है जो लोगों के कल्याण के लिए काम करती है।
धूमल ने कार्यक्रम में अनुसूचित जाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों से कहा कि राणा भाजपा में शामिल हो गए हैं और उनकी जीत सुनिश्चित की जानी चाहिए।
उन्होंने लोगों से भाजपा के पक्ष में एकजुट होने और कांग्रेस के बुरे इरादों को उजागर करने का आग्रह किया। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के बागी विधायकों को अयोग्य ठहराए जाने के बाद रिक्त हुई छह विधानसभा सीटों पर उपचुनाव एक जून को लोकसभा चुनाव के साथ ही हो रहे हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 13, 2024 04:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

