जरुरी जानकारी | हिमाचल: नौणी बागवानी विश्वविद्यालय को रहस्यमयी सेब रोग की जांच करने के निर्देश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को नौणी बागवानी और वानिकी विश्वविद्यालय को तेजी से फैल रहे रहस्यमयी सेब रोग की जांच करने के निर्देश दिए हैं। इस रोग से सेब की फसल को काफी नुकसान हो रहा है।

शिमला, आठ जुलाई हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को नौणी बागवानी और वानिकी विश्वविद्यालय को तेजी से फैल रहे रहस्यमयी सेब रोग की जांच करने के निर्देश दिए हैं। इस रोग से सेब की फसल को काफी नुकसान हो रहा है।

हिमाचल प्रदेश में सेब 4,500 करोड़ रुपये की अर्थव्यवस्था है और सेब का मौसम जून के अंत या जुलाई की शुरुआत में शुरू होता है।

यहां जारी एक बयान में कहा गया कि सेब उत्पादकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की और उन्हें सेब के बगीचों में तेजी से फैल रहे एक नए रोग के बारे में बताया, जिससे उनकी फसलों को काफी नुकसान हो रहा है। इसके बाद यह निर्देश दिया गया।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि इस बीमारी के कारण सेब के पत्ते पीले पड़ रहे हैं और समय से पहले गिर रहे हैं, जिससे उपज में भारी गिरावट आ रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस मुद्दे की जांच करने और उचित कार्रवाई करने का आग्रह किया।

मामले का संज्ञान लेते हुए सुक्खू ने वाईएस परमार बागवानी और वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी के कुलपति को निर्देश दिया कि वह विश्वविद्यालय के विशेषज्ञ दल को बिना किसी देरी के प्रभावित क्षेत्रों में भेजें तथा वैज्ञानिक तरीके से बीमारी की जांच करें और सेब किसानों को रोकथाम एवं नियंत्रण उपायों के बारे में जानकारी दें।

उन्होंने कुलपति को सात दिनों के भीतर राज्य सरकार को एक विस्तृत रिपोर्ट देने के लिए भी कहा, ताकि जल्द से जल्द उचित कदम उठाए जा सकें।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश? यहां जानें पिच और मौसम का हाल

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Preview: किंग्समीड में आज दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स