हिमाचल में कोरोना वायरस संक्रमण के दो और मामले सामने आए, कुल संख्या 79 हुई
एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
शिमला, 16 मई हिमाचल प्रदेश में शनिवार को दो और व्यक्तियों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई जिसके बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 79 हो गयी।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
विशेष सचिव (स्वास्थ्य) निपुण जिंदल ने कहा कि हमीरपुर और कांगड़ा जिलों में एक-एक व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
जिंदल ने कहा कि 30 वर्षीय व्यक्ति आठ मई को गुड़गांव से कांगड़ा स्थित अपने गांव आया। उसमें कोविड-19 के हल्के लक्षण हैं।
इसके साथ ही कांगड़ा में संक्रमित लोगों की संख्या 20 हो गई है। एक व्यक्ति की मौत हो गई, उपचार के बाद चार व्यक्ति ठीक हो गए और शेष 15 लोगों का इलाज चल रहा है।
दूसरा संक्रमित मामला हमीरपुर के बड़सर क्षेत्र में 36 वर्षीय व्यक्ति का है।
जिंदल ने कहा कि उसमें कोरोना वायरस के लक्षण हैं और वह 13 मई को मुंबई से लौटा था।
इसके साथ ही हमीरपुर में संक्रमित लोगों की संख्या आठ हो गई है। एक व्यक्ति की इससे मौत हो गई है जबकि दो को उपचार के बाद छुट्टी मिल गई है और शेष पांच का इलाज हो रहा है।
उन्होंने कहा कि राज्य में 36 मरीजों का इलाज किया जा रहा है और 39 लोग उपचार के बाद ठीक हो चुके हैं।
कोविड-19 से अब तक राज्य में चार लोगों की मौत हो चुकी है।
जिन मरीजों का उपचार किया जा रहा है उनमें से 15 कांगड़ा, छह चम्बा, पांच हमीरपुर, चार बिलासपुर के हैं। इसके अलावा उना और सिरमौर में दो-दो और एक-एक मरीज मंडी और शिमला का है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 16, 2020 09:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

