देश की खबरें | हिमाचल के मुख्यमंत्री ने ‘नारी को सम्मान’ योजना की शुरूआत की, बस किराये में महिलाओं को छूट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य में ‘नारी को सम्मान’ योजना की बृहस्पतिवार को शुरूआत की जिसके तहत हिमाचल सड़क परिवहन निगम अब महिलाओं से राज्य के भीतर यात्रा करने के लिये केवल आधा किराया वसूल करेगा ।

धर्मशाला, 30 जून हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य में ‘नारी को सम्मान’ योजना की बृहस्पतिवार को शुरूआत की जिसके तहत हिमाचल सड़क परिवहन निगम अब महिलाओं से राज्य के भीतर यात्रा करने के लिये केवल आधा किराया वसूल करेगा ।

सरकारी कॉलेज ऑडिटोरियम में यहां बृहस्पतिवार को ‘नारी को सम्मान’ योजना की शुरूआत करते हुये मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने महिलाओं के लिये रियायती टिकट भी जारी किये ।

प्रदेश की पहली महिला बस चालक सीमा ठाकुर ने परिवहन निगम की बस चला कर उन्हें समारोह स्थल तक पहुंचाया ।

मुख्यमंत्री ने हिमाचल दिवस के मौके पर 15 अप्रैल को राज्य के भीतर यात्रा करने वाली महिलाओं को टिकटों में 50 प्रतिशत छूट देने की घोषणा की थी।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान प्रदेश में सभी यात्रियों के लिये बस के न्यूनतम किराये में कटौती करने की भी घोषणा की । प्रदेश में अब न्यूनतम किराया सात रुपये की जगह पांच रुपये होगा ।

ठाकुर ने यह भी कहा कि ‘राइड विद प्राइड’ टैक्सी सेवा के लिये महिला चालकों के वास्ते 25 नये पदों को मंजूरी देगी । सरकार की ओर से चलायी जा रही यह टैक्सी सेवा खास तौर से महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिये है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IAF Aircraft Incident: पुणे एयरपोर्ट पर वायुसेना के विमान की 'हार्ड लैंडिंग', इंडिगो, एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस की 80 से अधिक उड़ानें रद्द; यात्री परेशान

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू