देश की खबरें | हिमाचल बजट सत्र : कांग्रेस के हंगामे के बीच अपने अभिभाषण की केवल आखिरी पंक्ति पढ़ पाए राज्यपाल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन शुक्रवार को सदन में कांग्रेस के हंगामे के बीच राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय अपने अभिभाषण की केवल आखिरी पंक्ति पढ़ पाए।
शिमला, 26 फरवरी हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन शुक्रवार को सदन में कांग्रेस के हंगामे के बीच राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय अपने अभिभाषण की केवल आखिरी पंक्ति पढ़ पाए।
विधानसभा सत्र शुरू होते ही पूर्वाह्न 11 बजे सदन में विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री की अगुवाई में कांग्रेस के सदस्य अपनी सीट से खड़े हो गए और नोरबाजी करने लगे।
हंगामे के बीच, राज्यपाल ने अपने अभिभाषण की केवल आखिरी पंक्ति पढ़ी और कहा कि बाकी का भाषण पढ़ा हुआ माना जाए।
कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि अभिभाषण ‘‘झूठ से भरा था।’’
उन्होंने कहा कि रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी जैसे मुद्दों को अभिभाषण में शामिल नहीं किया गया।
इसके बाद सोमवार को सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कांग्रेस के इस व्यवहार की निंदा की और कहा कि इसकी कोई आवश्यकता नहीं थी।
बजट सत्र 20 मार्च को सम्पन्न होगा।
विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार ने बृहस्पतिवार को कहा था कि मुख्यमंत्री छह मार्च को 2021-22 का बजट विधानसभा में पेश करेंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)