देश की खबरें | हिमाचल: मनाली में शीतकालीन उत्सव के दौरान 19 वर्षीय युवक की चाकू गोदकर हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश के मनाली में शीतकालीन उत्सव के दौरान 19 वर्षीय युवक की कथित तौर पर चाकू गोद कर हत्या कर दी गयी। पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

शिमला, 23 जनवरी हिमाचल प्रदेश के मनाली में शीतकालीन उत्सव के दौरान 19 वर्षीय युवक की कथित तौर पर चाकू गोद कर हत्या कर दी गयी। पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मरने वाले की पहचान मनाली के वशिष्ठ निवासी दक्ष्य के रूप में हुई है।

यह घटना बुधवार रात मनु रंगशाला के मंच के पीछे हुई, जब सैकड़ों लोग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद ले रहे थे।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने बहस के बाद टूटी हुई कांच की बोतल से मृतक के गले पर हमला किया। मृतक का पोस्टमार्टम कर लिया गया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

कुल्लू के पुलिस अधीक्षक कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने बताया कि आरोपी को बृहस्पतिवार तड़के गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने कहा कि घटना के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है।

सूचना मिलने के तुरंत बाद ही पुलिस मौके पर पहुंची औऱ घायल को सिविल अस्पताल लेकर गई। इसके बाद पुलिस ने पीड़त के परिजनों को सूचना दी।

मृतक के चाचा श्याम लाल ने बुधवार रात मीडिया से बातचीत में कहा था कि यदि बृहस्पतिवार तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया, तो वे मृतक का शव मनाली चौक पर रखकर विरोध प्रदर्शन करेंगे और मनाली के लोग सड़कों पर उतरेंगे।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Delhi Taxi, Auto Unions Strike: दिल्ली-एनसीआर में आज से कमर्शियल वाहनों का तीन दिवसीय स्ट्राइक शुरू, जानें उनकी प्रमुख मांगें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड