जरुरी जानकारी | एचआईएल का निर्यात 65 प्रतिशत बढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सरकारी स्वामित्व वाली हिंदुस्तान इंसेक्टेसाइड लिमिटेड (एचआईएल) (इंडिया) लिमिटेड ने चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-सितंबर अवधि के दौरान निर्यात में 65 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है।

नई दिल्ली, 30 अक्टूबर सरकारी स्वामित्व वाली हिंदुस्तान इंसेक्टेसाइड लिमिटेड (एचआईएल) (इंडिया) लिमिटेड ने चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-सितंबर अवधि के दौरान निर्यात में 65 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है।

हिंदुस्तान इंसेक्टेसाइड लिमिटेड इस अवधि में निर्यात 31 लाख डॉलर का हुआ जा पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 65 प्रतिशत अधिक है।

यह भी पढ़े | Gujarat by-polls 2020: गुजरात उपचुनाव लड़ने वाले 25 फीसदी उम्मीदवार करोड़पति.

कंपनी ने इस अवधि में दक्षिणी अफ्रीकी देशों, लैटिन अमेरिका और ईरान को डाइक्लोरो डिफेनाइल ट्राइक्लोरोइथेन (डीडीटी) और एग्रोकेमिकल्स का बड़ी मात्रा में निर्यात किया।

केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री डी वी सदानंद गौड़ा ने इस प्रभावशाली वृद्धि के लिए हिंदुस्तान इंसेक्टेसाइड लिमिटेड (एचआईएल) प्रबंधन और उनकी टीम की सराहना की।

यह भी पढ़े | PM’s Gujarat visit: पीएम मोदी ने आरोग्य वन, एकता मॉल और पोषक पार्क का किया उद्घाटन, जानिए इनकी खासियत.

कंपनी ने चालू वर्ष की पहली दो तिमाहियों में 530.10 टन मैलाथियान टेक्नीकल का सर्वोच्च उत्पादन हासिल किया है, जबकि पिछले साल इसी अवधि में उसने 375.5 टन का उत्पादन किया था।

बयान में कहा गया है, ‘‘कंपनी ने पहली दो तिमाहियों में इस उत्पाद की सबसे ज्यादा बिक्री की है और पूरी की पूरी मात्रा को कृषि मंत्रालय के टिड्डी नियंत्रण कार्यक्रम एवं देश भर में नगर निगमों जैसे विभिन्न संस्थानों को उपलब्ध कराया है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\