देश की खबरें | उच्च शिक्षा विभाग महिलाओं की सुविधा के लिये एनसीडब्ल्यू का हेल्पलाइन नंबर साझा करेगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग ने राष्ट्रीय महिला आयोग के सुझाव को स्वीकार करते हुए अपने सभी संगठनों से कहा है कि वे विभिन्न प्रकार की परेशानियों से प्रभावित महिलाओं की मदद के लिये आयोग द्वारा तैयार हेल्पलाइन नंबर को साझा करें ताकि उन्हें इस सुविधा की जानकारी मिल सके ।

नयी दिल्ली, 8 अक्तूबर शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग ने राष्ट्रीय महिला आयोग के सुझाव को स्वीकार करते हुए अपने सभी संगठनों से कहा है कि वे विभिन्न प्रकार की परेशानियों से प्रभावित महिलाओं की मदद के लिये आयोग द्वारा तैयार हेल्पलाइन नंबर को साझा करें ताकि उन्हें इस सुविधा की जानकारी मिल सके ।

विभाग ने अपने अधीन सभी संगठनों एवं ब्यरो से हेल्पलाइन से संबंधित यूनिफार्म रिसोर्स लोकेटर (यूआरएल) को अपनी वेबसाइट पर जारी करने को कहा है।

मंत्रालय के एक अधिकारी के अनुसार, शिक्षा मंत्रालय में उच्च शिक्षा विभाग में उप सचिव सुभाष चंदर ने अपने (मंत्रालय के) सभी संगठनों एवं ब्यूरो के प्रमुखों को इस विषय पर कार्यालय ज्ञापन भेजा है।

विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य सचिव मीता राजीवलोचन ने 23 सितंबर को उच्च शिक्षा विभाग के सचिव को पत्र लिखा था जिसमें उन्होंने इस हेल्पलाइन नंबर 7827170170 को विभाग एवं अन्य संबंधित वेबसाइट पर साझा करने का आग्रह किया था ।

उन्होंने कहा था कि इससे अधिक से अधिक संख्या में महिलाओं को इस संसाधन की जानकारी मिल सकेगी ।

शिक्षा मंत्रालय के तहत उच्च शिक्षा विभाग ने शुक्रवार को कार्यालय ज्ञापन जारी किया जिसमें विभाग के अधीन संगठनों से हेल्पलाइन नंबर को साझा करने और संबंधित यूनिफार्म रिसोर्स लोकेटर (यूआरएल) को अपनी वेबसाइट पर जारी करने को कहा ।

गौरतलब है कि राष्ट्रीय महिला आयोग ने 24 जुलाई को महिलाओं की सुरक्षा एवं सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से हफ्ते के सातों दिन 24 घंटे संचालित होने वाले हेल्पलाइन नंबर 7827170170 की शुरुआत की थी।

हेल्पलाइन का उद्देश्य हिंसा से प्रभावित महिलाओं के लिये आपातकालीन और गैर-आपातकालीन शिकायतों और परामर्श सेवाएं प्रदान करना है। इस सेवा के जरिये पुलिस, अस्पतालों, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मनोवैज्ञानिक सेवाओं के उपयुक्त प्राधिकारियों को जोड़कर और एक ही नंबर के माध्यम से महिलाओं को जानकारी एवं मदद दी जाती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\