एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में रातभर चली तेज हवाओं और बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत, जारी रहेगा दौर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में रात को चली तेज हवाओं और बारिश से पारा कई डिग्री लुढ़क गया और रविवार सुबह मौसम सुहाना हो गया।

देश की खबरें | दिल्ली में रातभर चली तेज हवाओं और बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत, जारी रहेगा दौर

नयी दिल्ली, पांच जुलाई राष्ट्रीय राजधानी में रात को चली तेज हवाओं और बारिश से पारा कई डिग्री लुढ़क गया और रविवार सुबह मौसम सुहाना हो गया।

मौसम विभाग के मुताबिक रविवार दिन भर आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने के आसार हैं।

यह भी पढ़े | TMC सांसद कल्याण बनर्जी के बिगड़े बोल, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बताया 'काली नागिन'.

मौसम विभाग ने बताया कि सफदरजंग वेधशाला ने सुबह साढ़े आठ बजे तक 33.6 मिलीमीटर (मिमी) बारिश दर्ज की, पालम वेधशाला में 48.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

वहीं लोधी रोड, आयानगर और रिज स्थित मौसम केंद्रों पर क्रमश: 38.2 मिमी, 35.2 मिमी और 46.6 मिमी बारिश दर्ज की गई।

यह भी पढ़े | पिछले 24 घंटों में BSF के 36 जवान COVID-19 से संक्रमित, 33 ठीक हुए : 5 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मौसम विभाग के मुताबिक 15 मिमी से कम बरसात को मामूली, 15 मिमी से 64.5 मिमी के बीच बारिश को मध्यम और 64.5 मिमी से अधिक को भारी बारिश माना जाता है।

दिल्ली में आर्द्रता का स्तर भी 100 फीसदी पर पहुंच गया।

मौसम विभाग के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि अगले तीन से चार दिन तक और बारिश का अनुमान है।

उन्होंने बताया कि बुधवार तक अधिकतम तापमान 34 डिग्री तक गिर सकता है।

दिल्ली में 25 जून को मानसून आ गया था। इस बार राष्ट्रीय राजधानी में सामान्य बारिश का अनुमान है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 05, 2020 02:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).