देश की खबरें | दिल्ली में रातभर चली तेज हवाओं और बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में रातभर चली तेज हवाओं और बारिश से पारा कई डिग्री लुढ़क गया और रविवार सुबह मौसम सुहाना हो गया।

नयी दिल्ली, पांच जुलाई राष्ट्रीय राजधानी में रातभर चली तेज हवाओं और बारिश से पारा कई डिग्री लुढ़क गया और रविवार सुबह मौसम सुहाना हो गया।

रविवार दिन भर आसमान में बादल छाए रहने के और हल्की बारिश के आसार हैं।

यह भी पढ़े | पश्चिम बंगाल: TMC काउंसलर चंपा दास को अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली, पुलिस जांच में जुटी.

मौसम विज्ञानी ने बताया कि सफदरजंग वेधशाला में सुबह साढ़े पांच बजे तक 33.6 मिली बारिश दर्ज की गई, पालम स्टेशन पर 43.4 मिली बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग के मुताबिक 15 मिमी से कम बरसात को मामूली, 15 मिमी से 64.5 मिमी के बीच बारिश को मध्यम और 64.5 मिमी से अधिक को भारी बारिश माना जाता है।

यह भी पढ़े | पश्चिम बंगालः उत्तरी बैरकपुर नगरपालिका के वार्ड नंबर 2 की पार्षद चंपा दास को अपराधियों ने मारी गोली: 4 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

आर्द्रता का स्तर भी 100 फीसदी पर पहुंच गया।

मौसम विभाग के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि अगले तीन से चार दिन तक और बारिश का अनुमान है।

उन्होंने बताया कि बुधवार तक अधिकतम तापमान 34 डिग्री तक गिर सकता है।

दिल्ली में 25 जून को मानसून आ गया था। इस बार राष्ट्रीय राजधानी में सामान्य बारिश का अनुमान है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\