जरुरी जानकारी | उच्च गुणवत्ता के उत्पाद बाजार का विस्तार करते हैं: गोयल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को कहा कि उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद और सेवाएं उद्योग की उत्पादकता बढ़ाते हैं, लागत में कमी लाते हैं, दक्षता बढ़ाते हैं तथा बाजार का विस्तार करते हैं।

नयी दिल्ली, दो मार्च वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को कहा कि उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद और सेवाएं उद्योग की उत्पादकता बढ़ाते हैं, लागत में कमी लाते हैं, दक्षता बढ़ाते हैं तथा बाजार का विस्तार करते हैं।

उन्होंने कहा कि भारत को अपने दम पर दुनिया के अन्य देशों के साथ जुड़ना चाहिए और यह लागत प्रतिस्पर्धी, उच्च उत्पादकता से ही संभव है। ये दोनों तभी संभव है, जब गुणवत्ता बेहतर हो।

उन्होंने उद्योग मंथन के समापन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि देश की मन:स्थिति गुणवत्ता स्वीकार करने की ओर बढ़नी चाहिए। यह देश के भविष्य के विकास और वृद्धि के लिये पूर्व शर्त है।

गोयल ने कहा, ‘‘गुणवत्ता की कभी कोई लागत नहीं होती। वास्तव में, गुणवत्ता से लागत कम होती है। यह उत्पादकता बढ़ाता है, आपको अधिक कुशल बनाता है। यह आपके बाजार का विस्तार करता है, पैमाने की मितव्ययिता देता है, आपको उत्पाद और सेवा में निरंतरता देता है तथा अपव्यय को समाप्त करता है।’’

उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) की पहल उद्योग मंथन मंगलवार को संपन्न हुआ। यह चार जनवरी को शुरू हुआ था।

इस पहल के तहत विभाग ने गुणवत्ता तथा उत्पादकता को बढ़ावा देने के लिये 45 क्षेत्र केंद्रित वेबिनार का आयोजन किया।

गोयल ने कहा, ‘‘हम सुनिश्चित करेंगे कि ब्रांड इंडिया गुणवत्ता से पहचाना जाए और हम लागत प्रतिस्पर्धी तथा उच्च गुणवत्ता के उत्पाद और सेवाओं की अपनी ताकत पर दुनिया के अन्य देशों से जुड़ेंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\