ताजा खबरें | सुरक्षा चूक की घटना की हो रही उच्च स्तरीय जांच, सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक समीक्षा होगी: बिरला

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन के भीतर दो लोगों के कूदने की घटना को गंभीर करार देते हुए बुधवार को कहा कि इसकी उच्च स्तरीय जांच की जा रही है जिसके निष्कर्ष के आधार पर कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी।

नयी दिल्ली, 13 दिसंबर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन के भीतर दो लोगों के कूदने की घटना को गंभीर करार देते हुए बुधवार को कहा कि इसकी उच्च स्तरीय जांच की जा रही है जिसके निष्कर्ष के आधार पर कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होंने सदन में यह भी कहा कि संसद की सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक समीक्षा होगी तथा सभी दलों के नेताओं से विचार-विमर्श करने के बाद सुरक्षा व्यवस्था में जरूरी सुधार भी किए जाएंगे।

बिरला ने लोकसभा में कूदने वाले दोनों व्यक्तियों को रोकने और दबोचने में मुस्तैदी एवं निडरता दिखाने के लिए सांसदों, सुरक्षाकर्मियों एवं कर्मचारियों की सराहना की।

उन्होंने अपराह्न चार बजे सदन की कार्यवाही बृहस्पतिवार को सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

बिरला ने लोकसभा में सदस्यों से कहा, ‘‘आज जो आज घटना घटी है वह हम सबके लिए चिंता का विषय है। यह गंभीर घटना भी है। हमारे सांसदों, सुरक्षाकर्मियों, मार्शलों, चैम्बर स्टॉफ ने जिस तरह से मुस्तैदी और निडरता के साथ उनको (कूदने वालों को) दबोचा, मैं उसके लिए उन सबको बधाई देता हूं।’’

उन्होंने कहा , ‘‘आज के दिन ही 2001 में इसी तरह से हमारे केंद्रीय सुरक्षा बल, संसद सुरक्षा बल, अन्य लोगों ने उस हमले को विफल किया था। आज घटना को विफल करने के लिए हमने जो सामूहिक प्रयास किया है उसके लिए सदन को बधाई देता हूं।’’

लोकसभा अध्यक्ष ने सदन को बताया, ‘‘हम इस घटना की उच्च स्तरीय जांच कर रहे हैं। जांच के उपरांत जो निष्कर्ष निकलेंगे, उनके अनुसार कार्रवाई भी सुनिश्चित करेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मौजूदा सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक समीक्षा की जाएगी। सभी दलों के नेताओं और सांसदों ने ऐसा आग्रह भी किया है।’’

बिरला ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में क्या-क्या सुधार हो सकता है, उस पर सभी दलों के नेताओं के सुझाव के आधार पर कदम उठाये जाएंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘हम सब इस बात पर एकमत हैं कि देश की सुरक्षा की जिम्मेदारी हमारी है। इसी तरह हम देशहित में अपने कर्तव्य को निभाते रहेंगे।’’

लोकसभा की कार्यवाही के दौरान बुधवार को दर्शक दीर्घा से दो लोग अचानक सदन के भीतर कूद गए और केन के जरिये धुआं फैला दिया। इसके तत्काल बाद दोनों को पकड़ लिया गया। सदन में करीब एक बजे शून्यकाल के दौरान यह घटना घटी।

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज