विदेश की खबरें | मेक्सिको में भूकम्प के तेज झटके, छह लोगों की मौत

उन्होंने बताया कि ओक्साका के हुआतुलको में इमारत ढहने से एक व्यक्ति की जान चली गई और एक अन्य घायल हुआ है।

उन्होंने कहा कि 7.4 की तीव्रता वाले भूकम्प से खिड़कियां टूटने और दीवारें ढहने जैसे कई नुकसान होने की खबर है।

यह भी पढ़े | पाकिस्तान: हादसे का शिकार हुए PIA विमान के पायलट कर रहे थे कोरोनो वायरस पर चर्चा, नहीं थी कोई तकनीकी खामी.

ओक्साका के गवर्नर एलजांद्रो मुरात ने बताया कि सैन जुआन ओज़ोलोटेपेक के एक पहाड़ी गांव में घर ढहने से एक अन्य व्यक्ति की जान गई। वहीं एक और व्यक्ति मौत हुई है लेकिन उसकी मौत का कारण पता नहीं चल पाया।

संघीय नागरिक सुरक्षा प्राधिकरण ने सरकारी तेल कम्पनी ‘पेमेक्स’ में काम करने वाले एक कर्मचारी की ऊंचाई से गिरने और सैन अगस्टिन अमातेंगो के ओक्साका गांव में दीवार ढहने से एक व्यक्ति की मौत की जानकारी दी।

यह भी पढ़े | हिंदुजा भाइयों की संपत्ति का विवाद ब्रिटेन के उच्च न्यायालय में पहुंचा, 16 अरब पाउंड की प्रॉपर्टी के हैं मालिक.

वहीं ‘पेमेक्स’ ने कहा कि प्रशांत तट शहर सलीना क्रूज पर उसकी रिफाइनरी में भूकम्प की वजह से आग लग गई, जिसमें एक कर्मचारी घायल हो गया। आग पर काबू पा लिया गया है।

राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा केंद्र ने बताया कि दक्षिणी प्रांत ओक्साका में भूकंप से छठी मौत हुई जहां 500 मकान क्षतिग्रस्त हो गये।

भूकंप से छह लोग घायल हो गये और लोग घबराकर सड़कों पर निकल आये। भूकम्प से गिरजाघरों, पुल और राजमार्गों को भी काफी नुकसान हुआ है।

‘अमेरिकी जियोलॉजिक सर्वे’ के अनुसार मेक्सिको के दक्षिणी प्रशांत तट पर सुबह करीब 10 बजकर 29 मिनट पर 26 किलोमीटर की गहराई पर भूकम्प आया।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)