देश की खबरें | उच्च न्यायालय ने तेलंगाना सचिवालय को ढहाए जाने पर 13 जुलाई तक रोक लगाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राज्य सरकार द्वारा यहां स्थित सचिवालय की इमारतों को गिराने की शुरुआत किए जाने के तीन दिन बाद तेलंगाना उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को निर्देश जारी कर इस कार्रवाई पर सोमवार तक के लिए अंतरिम रोक लगा दी।

हैदराबाद, 10 जुलाई राज्य सरकार द्वारा यहां स्थित सचिवालय की इमारतों को गिराने की शुरुआत किए जाने के तीन दिन बाद तेलंगाना उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को निर्देश जारी कर इस कार्रवाई पर सोमवार तक के लिए अंतरिम रोक लगा दी।

सरकार मौजूदा सचिवालय को गिराकर इसी जगह पर नया भवन खड़ा करना चाहती है।

यह भी पढ़े | केरल में हाथी की मौत मामला: सुप्रीम कोर्ट ने बर्बर तरीकों के खिलाफ याचिका पर केन्द्र और 13 राज्यों से मांगा जवाब.

मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति राघवेंद्र सिंह चौहान और न्यायमूर्ति बी विजयसेन रेड्डी की पीठ प्रोफेसर पी एल विश्वेश्वर राव और डॉ. चेरुकु सुधाकर द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई कर रही थी।

याचिकाकर्ताओं ने आरोप लगाया कि लगभग 10 लाख वर्ग फुट में बने 10 ब्लॉक वाले सचिवालय को कानून की उचित प्रक्रिया का पालन किए बिना गिराया जा रहा है।

यह भी पढ़े | Vikas Dubey Encounter: प्रियंका गांधी बोली-सुप्रीम कोर्ट के मौजूदा जज द्वारा कानपुर कांड की न्यायिक जांच हो, नेताओं-अपराधियों की सांठ-गांठ आए सामने.

उन्होंने कहा कि सरकार की कार्रवाई निर्माण एवं विध्वंस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2016 तथा महामारी अधिनियम, 1897 और पर्यावरण संरक्षण अधिनियम, 1986 और अन्य कानूनों के प्रावधानों के विपरीत है।

अदालत ने राज्य सरकार को निर्देश दिया कि वह याचिकाकर्ताओं द्वारा उठाए गए मुद्दों के जवाब में सभी आवश्यक ब्योरा प्रस्तुत करे।

के. चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने मौजूदा सचिवालय को गिराकर नया भवन बनाने के खिलाफ दायर जनहित याचिकओं को उच्च न्यायालय द्वारा खारिज किए जाने के बाद सात जुलाई को परिसर स्थित इमारतों को ढहाना शुरू कर दिया था।

याचिकाकर्ताओं ने आरोप लगाया कि महामारी की स्थिति के बीच मौजूदा भवन को ढहाना सरकार की ‘एकतरफा कार्रवाई’ है और यह आसपास के पांच लाख लोगों को स्वच्छ हवा लेने से वंचित करती है।

उच्च न्यायालय ने अब सचिवालय को ढहाए जाने पर 13 जुलाई तक अंतरिम रोक लगा दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\