देश की खबरें | उच्च न्यायालय ने आरटीपीसीआर जांच शुल्क 800 रुपये तय करने को लेकर आप सरकार से जवाब मांगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली उच्च न्यायालय ने राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 संक्रमण का पता लगाने वाली आरटीपीसीआर जांच का शुल्क 800 रुपये तय करने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर शुक्रवार को आप सरकार से जवाब मांगा।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 11 दिसंबर दिल्ली उच्च न्यायालय ने राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 संक्रमण का पता लगाने वाली आरटीपीसीआर जांच का शुल्क 800 रुपये तय करने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर शुक्रवार को आप सरकार से जवाब मांगा।

न्यायमूर्ति नवीन चावला ने दिल्ली सरकार को नोटिस जारी किया और ‘एसोसिएशन ऑफ प्रैक्टिसिंग पैथोलॉजिस्ट्स’ की याचिका पर अपना पक्ष रखने को कहा है, जिसमें कहा गया है कि निर्धारित शुल्क में जांच में उपयोग किए जाने वाले उपकरणों की लागत शामिल नहीं की गई है।

यह भी पढ़े | Winter 2020: उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और उत्तर भारत के कई राज्यों में 14 दिसंबर तक रहेगा घना कोहरा- IMD ने जारी किया अलर्ट.

एसोसिएशन ने यह भी कहा कि यह मूल्य सीमा कोविड-19 की ट्रूनेट और सीबीएनएएटी जांच के लिए लागू नहीं की जा सकती क्योंकि उसमें कॉर्ट्रिज का उपयोग होता है जो बहुत महंगे हैं

इसने आगे कहा कि ट्रूनेट और सीबीएनएएटी की सटीकता क्रमशः 98 प्रतिशत और 100 प्रतिशत है, जो आरटीपीसीआर जांच की सटीकता (60-70 फीसदी) की तुलना में बहुत अधिक है।

यह भी पढ़े | Farmers Protest: अखिलेश यादव का केंद्र पर निशाना, कहा-भाजपा सरकार पोषण करने वालों का शोषण करना बंद करे.

इसने यह भी कहा कि ट्रूनेट और सीबीएनएएटी जांच पर प्रयोगशालाओं द्वारा अनुमानित लागत क्रमशः 2000 रुपये और 3,500 रुपये है, जो आरटीपीआरसी जांच की लागत राशि 1,200 रुपये से अधिक है।

दिल्ली सरकार की ओर से पेश उनके स्थायी वकील रमेश सिंह और अतिरिक्त स्थायी वकील गौतम नारायण ने अदालत को बताया कि यह मूल्य सीमा सीबीएनएएटी और ट्रूनेट जांच पर लागू नहीं है, क्योंकि ये आरटीपीसीआर से अलग हैं।

अदालत ने यह भी कहा कि तीनों जांच एक समान नहीं हैं और इसलिए इनके लिए समान मूल्य तय नहीं किया जा सकता है।

एसोसिएशन ने अपनी याचिका में दिल्ली सरकार की 30 नवंबर की अधिसूचना पर रोक लगाने की मांग की है, जिसमें आरटीपीसीआर जांच की कीमत 800 रुपये तय किए जाने का निर्देश जारी किया गया था।

सुनवाई के दौरान, सिंह ने अदालत को बताया कि अदालत पहुंचने से पहले एसोसिएशन को अपनी चिंताओं को लेकर दिल्ली सरकार से बात करनी चाहिए थी।

उन्होंने कहा कि उन्होंने इस मूल्य सीमा को ट्रूनेट और सीबीएनएएटी जांचों पर लागू नहीं किया है।

अदालत ने मामले की अगली सुनवाई की तिथि 25 फरवरी, 2021 तय की है।

कृष्ण

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

‘Chor Machaye Shor’ in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में अजीबो-गरीब चोरी, अंबिकापुर कांग्रेस जिला कार्यालय से 72 नल चोरी, चोरों ने जाते-जाते 'लव यू' नोट छोड़ गए

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Ebola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है