देश की खबरें | उच्च न्यायालय ने वसूली मामले में सुकेश चंद्रशेखर की पत्नी की जमानत याचिका पर पुलिस से जवाब मांगा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली उच्च न्यायालय ने ठग सुकेश चंद्रशेखर की पत्नी लीना पॉलोज की एक याचिका पर दिल्ली पुलिस से सोमवार को जवाब मांगा।
नयी दिल्ली, 12 दिसंबर दिल्ली उच्च न्यायालय ने ठग सुकेश चंद्रशेखर की पत्नी लीना पॉलोज की एक याचिका पर दिल्ली पुलिस से सोमवार को जवाब मांगा।
लीना ने 200 करोड़ रुपये की जबरन वसूली मामले में जमानत का अनुरोध किया है।
न्यायमूर्ति डी.के. शर्मा ने महिला की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया। उसने (लीना ने) उसे राहत देने से इनकार करने संबंधी निचली अदालत के आदेश को चुनौती दी है।
पॉलोज के वकील ने दलील दी कि महिला होने के नाते उनकी मुवक्किल जमानत पाने की हकदार है।
पुलिस के वकील ने जमानत याचिका पर जवाब दाखिल करने के लिए वक्त मांगा।
उच्च न्यायालय ने विषय की अगली सुनवाई दो फरवरी के लिए निर्धारित कर दी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)