एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उच्च न्यायालय ने कंगना रनौत की याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बंबई उच्च न्यायालय ने अभिनेत्री कंगना रनौत की ओर से मुंबई स्थित उनके बंगले के एक हिस्से को नगर निकाय द्वारा गिराए जाने के खिलाफ दायर याचिका के संबंध में सोमवार को दलीलें सुनने का कार्य पूरा किया और फैसला सुरक्षित रख लिया।

देश की खबरें | उच्च न्यायालय ने कंगना रनौत की याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, पांच अक्टूबर बंबई उच्च न्यायालय ने अभिनेत्री कंगना रनौत की ओर से मुंबई स्थित उनके बंगले के एक हिस्से को नगर निकाय द्वारा गिराए जाने के खिलाफ दायर याचिका के संबंध में सोमवार को दलीलें सुनने का कार्य पूरा किया और फैसला सुरक्षित रख लिया।

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने लिखित हलफनामे में कहा दुर्भावना एवं निजी बदले की भावना से इनकार किया और कहा कि बंगले को आंशिक रूप से ढहाये जाने को लेकर बीएमसी से दो करोड़ रूपये का मुआवजा संबंधी रनौत का दावा ‘विचारयोग्य’ नहीं है।

यह भी पढ़े | मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश, शिक्षकों के 14 हजार 580 पदों पर जल्द होगी नियुक्ति.

उसने कहा कि काम रोको का नोटिस दिये जाने पर रनौत ने ‘गलत और टाल-मटोल वाला’ जवाब दिया था एवं इस बात से इनकार किया था कि वहां कोई अवैध निर्माण किया जा रहा है।

न्यायमूर्ति एस जे कथावाला और न्यायमूर्ति आर आई चागला की पीठ ने याचिका पर पिछले सप्ताह सुनवाई की थी।

यह भी पढ़े | छत्तीसगढ़ में कोरोना काल में भी नहीं रुका शिक्षा का प्रवाह, CM भूपेश बघेल के ‘पढ़ई तुंहर दुआर’ पहल ने संवारा लाखों बच्चों का भविष्य.

पीठ ने आदेश के इस इस विषय को बंद करने से पहले रनौत और बीएमसी के वकीलों के हलफनामे स्वीकार किये जिनमें उनकी दलीलों के सार थे।

अभिनेत्री के पाली हिल क्षेत्र में स्थित बंगले के एक हिस्से को अवैध निर्माण बताते हुए बीएमसी ने गिरा दिया था, जिसके बाद रनौत ने नौ सितंबर को उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था।

अभिनेत्री ने अदालत से आग्रह किया है कि वह इमारत के एक हिस्से को गिराए जाने की कार्रवाई को अवैध करार देते हुए बीएमसी को उन्हें क्षति की भरपाई के लिए दो करोड़ रुपये की राशि देने का निर्देश दे।

बीएमसी ने हलफनामे में कहा कि वह तोड़फोड़ की कार्रवाई के दौरान कई चल संपत्ति एवं चीजों को नुकसान पहुंचने के अभिनेत्री के दावे का खंडन करती है तथा इस बात कोई सबूत नहीं है कि उस दौरान किसी चल संपत्ति या चीज को नुकसान पहुंचा।

रनौत ने अपने वकील डॉक्टर बीरेंद्र सराफ के जरिए आरोप लगाया है कि बीएमसी ने निर्माण गिराने का निर्णय दुर्भावना से लिया क्योंकि उनकी मुवक्किल ने मुंबई पुलिस के खिलाफ टिप्पणी की थी जिससे शिवसेना नीत महाराष्ट्र सरकार का गुस्सा उन पर भड़क गया।

अभिनेत्री ने अपने बयान में शिवसेना के प्रमुख प्रवक्ता संजय राउत के एक साक्षात्कार का हवाला देते हुए कहा है कि उन्हें कथित तौर पर धमकी दी गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 05, 2020 04:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).