विदेश की खबरें | खालिदा जिया की वास्तविक जन्मतिथि निर्धारित करने के लिए हाईकोर्ट ने अनेक दस्तावेज मांगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. बांग्लादेश के हाईकोर्ट ने पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की वास्तविक जन्मतिथि का पता लगाने के लिए उनके जन्म पंजीयन प्रमाण-पत्र और अकादमिक योग्यता प्रमाण-पत्र समेत प्रासंगिक दस्तावेजों की मांग की है। हाईकोर्ट ने डिजिटल माध्यम से सुनवाई करते हुए रविवार को यह आदेश जारी किया। मीडिया में आई खबरों में यह जानकारी दी गई।

ढाका, 14 जून बांग्लादेश के हाईकोर्ट ने पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की वास्तविक जन्मतिथि का पता लगाने के लिए उनके जन्म पंजीयन प्रमाण-पत्र और अकादमिक योग्यता प्रमाण-पत्र समेत प्रासंगिक दस्तावेजों की मांग की है। हाईकोर्ट ने डिजिटल माध्यम से सुनवाई करते हुए रविवार को यह आदेश जारी किया। मीडिया में आई खबरों में यह जानकारी दी गई।

उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट के वकील मोहम्मद मामून उर रशीद ने 31 मई को एक रिट याचिका दाखिल की थी जिसमें बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की 75 वर्षीय प्रमुख जिया का जन्मदिन समारोह 15 अगस्त को मनाए जाने की वैधानिकता को उन्होंने चुनौती दी है।

समाचार एजेंसी यूनाइटेड न्यूज ऑफ बांग्लादेश की खबर में बताया गया कि रविवार को अदालत ने जिया से उनकी जन्मतिथि से संबंधित दस्तावेज मसलन जन्म पंजीयन प्रमाण-पत्र, पासपोर्ट, शैक्षिणक प्रमाण-पत्र आदि देने को कहा। अदालत ने अधिकारियों से कहा कि वे 60 दिन के भीतर ये रिकॉर्ड उपलब्ध करवाएं। पूर्व प्रधानमंत्री जिया भ्रष्टाचार के दो मामलों में 17 साल के कारावास की सजा काट रही हैं। वह आठ फरवरी 2018 से जेल में बंद हैं।

एजेंसी की खबर में कहा गया कि अपनी याचिका में अधिवक्ता ने कहा है कि यह देश के लिए बेहद कष्ट की बात है कि जिया ने वर्तमान पासपोर्ट में अपनी जन्मतिथि 15 अगस्त 1946 बताई है जिसके पीछे उनका दुर्भावनापूर्ण इरादा था राष्ट्रीय शोक दिवस को कलंकित करना। गौरतलब है कि 1975 में बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान और उनके परिवार के अनेक सदस्यों की बर्बरता से हत्या कर दी गई थी, उसी दिन को राष्ट्रीय शोक दिवस के रूप में मनाया जाता है।

याचिकाकर्ता ने कहा कि जिया के एसएससी प्रमाण पत्र में उनकी जन्मतिथि पांच सितंबर 1946 बताई गई है जबकि विवाह पंजीकरण प्रमाण-पत्र में यह चार अगस्त 1944 दर्ज है। इसी तरह विविध दस्तावेजों में उनकी अलग-अलग जन्मतिथि बताई गई है।

हालांकि बीएनपी के संयुक्त महासचिव एएम महबूब उद्दीन खोकोन ने रिट याचिका का विरोध किया और कहा कि जिया की तरह हजारों लोगों का 15 अगस्त को जन्म हुआ था और जन्मदिन जैसे मामलों को देखना हाईकोर्ट का काम नहीं है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\