कोरोना संकट में न्यायिक कार्य में व्यवधान के चलते उच्च न्यायालय ने ग्रीष्मावकाश रद्द किया
जमात

रांची, सात मई झारखंड उच्च न्यायालय ने कोरोना वायरस संकट को देखते हुए

18 मई से अदालत में होने वाले ग्रीष्मावकाश को रद्द कर दिया है।

झारखंड उच्च न्यायालय के महापंजीयक ने यह जानकारी देते हुए बताया कि 18 मई से छह जून तक होने वाले ग्रीष्मावकाश को रद्द करने का आदेश बृहस्पतिवार को जारी किया गया।

उन्होंने बताया कि यह पहला मौका है जब झारखंड उच्च न्यायालय में ग्रीष्मावकाश रद्द किया गया है।

सामान्य तौर पर हर साल ग्रीष्मावकाश में अवकाशकालीन पीठ बैठती हैं जिसमें एक खंडपीठ और दो एकलपीठ बैठती हैं जो जरूरी मामलों की सुनवाई करती हैं।

लेकिन इस बार गर्मियों की छुट्टी रद्द कर न्यायालय का कामकाज जारी रखने फैसला किया गया है।

इस बाबत झारखंड उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ ने भी आग्रह किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)