देश की खबरें | उच्च न्यायालय ने पूर्व प्रबंधक की हत्या मामले में डेरा प्रमुख राम रहीम को बरी किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को उसके पूर्व प्रबंधक रंजीत सिंह की हत्या के मामले में मंगलवार को बरी कर दिया।
चंडीगढ़, 28 मई पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को उसके पूर्व प्रबंधक रंजीत सिंह की हत्या के मामले में मंगलवार को बरी कर दिया।
सिरसा में स्थित डेरा का प्रमुख अभी रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है। वह अपनी दो शिष्याओं से दुष्कर्म के जुर्म में 20 साल की जेल की सजा काट रहा है।
डेरा प्रमुख के वकील जितेंद्र खुराना ने कहा, ‘‘उच्च न्यायालय ने रंजीत सिंह हत्या मामले में उनके मुवक्किल को बरी कर दिया है।’’
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की एक विशेष अदालत ने 2021 में राम रहीम और चार अन्य को 19 साल पुराने रंजीत सिंह हत्या मामले में उम्रकैद की सजा सुनायी थी।
पूर्व डेरा प्रबंधक रंजीत सिंह की हरियाणा के कुरुक्षेत्र में 10 जुलाई 2002 को गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी।
उसकी एक अज्ञात पत्र प्रसारित करने में संदिग्ध रूप से शामिल होने को लेकर हत्या कर दी गयी थी जिसमें बताया गया था कि डेरा मुख्यालय में राम रहीम कैसे महिलाओं का यौन शोषण कर रहा है।
पंचकूला की सीबीआई अदालत द्वारा सजा सुनाए जाने के बाद राम रहीम ने उच्च न्यायालय में अपील की थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)