देश की खबरें | पठानकोट, चंडीगढ़ और कश्मीर की सीमा से लगे हिमाचल के इलाकों में ‘हाई अलर्ट’ के निर्देश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि जम्मू कश्मीर, चंडीगढ़ और पंजाब के पठानकोट की सीमा से लगे राज्य के इलाकों में ‘हाई अलर्ट’ जारी किया गया है। साथ ही जिला प्रशासन को हवाई हमले की चेतावनी वाले सायरन बजने पर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

शिमला, नौ मई हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि जम्मू कश्मीर, चंडीगढ़ और पंजाब के पठानकोट की सीमा से लगे राज्य के इलाकों में ‘हाई अलर्ट’ जारी किया गया है। साथ ही जिला प्रशासन को हवाई हमले की चेतावनी वाले सायरन बजने पर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

सुक्खू ने यहां अधिकारियों और जिला प्रमुखों के साथ बैठक की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘घबराने की कोई बात नहीं है लेकिन हमें अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करनी होगी। हमें अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी और सतर्क रहने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी को केंद्र सरकार और राज्य सरकार के निर्देशों का पालन करना होगा।

यहां जारी एक बयान में कहा गया कि सुक्खू ने अधिकारियों को भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष के मद्देनजर सतर्क रहने को कहा। उन्होंने सभी उपायुक्त (डीसी) और पुलिस अधीक्षक (एसपी) से उनके संबंधित जिलों की मौजूदा स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को धार्मिक स्थलों, हवाई अड्डों, बांधों और पुलों सहित महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के आसपास पर्याप्त सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने केंद्र सरकार की सलाह के अनुसार नियमित रूप से ‘मॉक ड्रिल’ आयोजित करने के भी निर्देश दिए।

सुक्खू ने भारतीय सशस्त्र बलों और केंद्र सरकार के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए पाकिस्तानी घुसपैठ का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए सशस्त्र बलों की कार्रवाई की सराहना की। उन्होंने कहा, ‘‘हमें अपने बहादुर जवानों और देश की सुरक्षा में हमारे सशस्त्र बलों द्वारा की जा रही कार्रवाई पर गर्व है।’’

यहां पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि लोगों की सहायता करने और जरूरत पड़ने पर तुरंत कार्रवाई करने के लिए मुख्य सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग के कार्यालय समेत नियंत्रण कक्ष खुले रहेंगे।

उन्होंने आम नागरिकों से सिर्फ आधिकारिक सूचनाओं पर ही विश्वास करने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि जम्मू कश्मीर में वर्तमान में अध्ययन कर रहे लगभग 103 छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने मुख्य सचिव से छात्रों को सुरक्षित घर वापस लाने के लिए त्वरित कार्रवाई करने को कहा।

नूरपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अशोक रतन ने लोगों से सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने से बचने और ऐसा कोई बयान पोस्ट न करने का आग्रह किया है जिससे शांति और सद्भाव भंग हो।

इस बीच अधिकारियों ने बताया कि पंजाब और जम्मू कश्मीर के लिए कई बस मार्ग बंद कर दिए गए हैं। हिमाचल सड़क परिवहन निगम (एचआरटीसी) ने कटरा, पठानकोट, अमृतसर और जालंधर की ओर जाने वाली बसों को अगले आदेश तक रोक दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 30वें मुकाबले में जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस से होगी टक्कर, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Tamil Nadu Explosion: विरुधुनगर की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 लोगों की मौत, कई घायल (Watch Videos)

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड