एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | हिज्बुल्ला ने अपने सहयोगी हमास के शीर्ष नेता की हत्या के बाद इजराइल पर कई रॉकेट दागे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. हिज्बुल्ला के नेता सैयद हसन नसरल्ला ने एक दिन पहले कहा था कि उनका समूह हमास के उप राजनीतिक नेता सालेह अरूरी की हत्या के मामले में पलटवार करेगा।

विदेश की खबरें | हिज्बुल्ला ने अपने सहयोगी हमास के शीर्ष नेता की हत्या के बाद इजराइल पर कई रॉकेट दागे
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

हिज्बुल्ला के नेता सैयद हसन नसरल्ला ने एक दिन पहले कहा था कि उनका समूह हमास के उप राजनीतिक नेता सालेह अरूरी की हत्या के मामले में पलटवार करेगा।

नसरल्ला ने कहा था कि अगर हिज्बुल्ला ने अपने गढ़ दक्षिणी बेरूत में अरूरी की हत्या के सिलसिले में पलटवार नहीं किया तो सभी लेबनानी इजराइली हमले का शिकार हो सकते हैं।

हिज्बुल्ला ने शनिवार को कहा कि उसने माउंट मेरोन में वायु निगरानी अड्डे की ओर 62 रॉकेट दागे, जो सीधे निशाने पर जाकर लगे।

इजराइली सेना ने कहा कि करीब 40 रॉकेट मेरोन इलाके की ओर दागे गए, हालांकि उसने अड्डे का जिक्र नहीं किया।

यह घटना ऐसे समय में हुई है जब अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन 14 सप्ताह से जारी इजराइल-हमास युद्ध को पूरे क्षेत्र में फैलने से रोकने के के मकसद से पश्चिम एशिया की यात्रा पर हैं। ब्लिंकन शनिवार को तुर्किये में हैं, जहां वह देश के राष्ट्रपति और विदेश मंत्री के साथ बैठक करेंगे। तीन महीने में ब्लिंकन की चौथी पश्चिम एशिया यात्रा है।

गाजा में इजराइल के अभियानों की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आलोचना बढ़ रही है। युद्ध को लेकर अमेरिका की चिंताएं बढ़ती जा रही हैं। लाल सागर, लेबनान, ईरान और सीरिया में हुए हालिया हमलों के बाद अमेरिका की चिंताओं में इजाफा हुआ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 06, 2024 05:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).