एजेंसी न्यूज

COVID-19 Drug: हेटेरो लैब ने भारत में कोरोना की जेनेरिक दवा ‘फेविविर’ बाजार में उतारी, 1 गोली की कीमत 59 रुपये

हेटेरो (Hetero) समूह का हिस्सा हेटेरो लैब्स ने बुधवार को कोविड- 19 के इलाज में काम आने वाली फेविपिराविर जेनेरिक दवा पेश की है. इसे ‘फेविविर’ ब्रांड नाम के तहत बाजार में उतारा गया है.

COVID-19 Drug: हेटेरो लैब ने भारत में कोरोना की जेनेरिक दवा ‘फेविविर’ बाजार में उतारी, 1 गोली की कीमत 59 रुपये
दवा I प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

हैदराबाद: हेटेरो (Hetero) समूह का हिस्सा हेटेरो लैब्स ने बुधवार को कोविड- 19 के इलाज में काम आने वाली फेविपिराविर जेनेरिक दवा पेश की है. इसे ‘फेविविर’ ब्रांड नाम के तहत बाजार में उतारा गया है. शहर स्थिति इस दवा कंपनी की जारी विज्ञप्ति में कहा गया है हेटेरो को भारत के दवा महा नियंत्रक (डीसीजीआई) से फेविपिराविर के विनिर्माण और विपणन की मंजूरी मिल गई है. सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने रिया चक्रवर्ती समेत 6 लोगों के खिलाफ FIR कराई दर्ज

हेटेरो की कोविड- 19 के इलाज में इस्तेमाल होने वाली ‘कोविफोर (रेम्डेसिविर)’ के बाद फेविविर दूसरी दवा है जिसे कंपनी ने तैयार किया है. यह वायरल रोधी दवा है जसके चिकित्सकीय परिणाम सकारात्मक रहे हैं. हेटेरो की इस जेनेरिक दवा फेविविर की एक गोली का दाम 59 रुपये है और हेटेरो हेल्थकेयर लिमिटेड इसका वितरण और विपणन कर रही है.

यह भी पढ़े: कोरोना संकट के बीच अच्छी खबर, विश्व की पहली COVID-19 वैक्सीन को मध्य अगस्त तक मंजूरी देगा रूस

कंपनी की विज्ञप्ति में कहा गया है कि यह दवा 29 जुलाई से देश की सभी खुदरा दवा दुकानों और अस्पतालों के दवा केन्द्रों पर उपलब्ध होगी. दवा की बिक्री केवल डाक्टर की पर्ची के आधार पर होगी.

इस दवा का उत्पादन कंपनी की विश्वस्तरीय फार्मूलेशन सुविधा वाली फैक्टरी में किया जा रहा है जिसे विभिन्न देशों के साथ ही अमेरिका की यूएसएफडीए और यूरोपीय संघ के संबंधित दवा प्राधिकरणों की अनुमति प्राप्त है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 29, 2020 01:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).