देश की खबरें | मिजोरम में 6.38 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त, दो लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मिजोरम के चम्पई जिले में म्यांमार सीमा के समीप दो अलग-अलग अभियानों में कुल 6.38 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त की गई है। असम राइफल्स ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

आइजोल, एक सितंबर मिजोरम के चम्पई जिले में म्यांमार सीमा के समीप दो अलग-अलग अभियानों में कुल 6.38 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त की गई है। असम राइफल्स ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

असम राइफल्स ने बताया कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए असम राइफल्स और आबकारी एवं नार्कोटिक्स विभाग के एक संयुक्त दल ने बृहस्पतिवार को बेथेलवेंग इलाके से 852.16 ग्राम हेरोइन जब्त की।

इस दौरान म्यांमार के एक नागरिक को 5.96 करोड़ रुपये के मूल्य के मादक पदार्थ के साथ पकड़ा गया जिसकी पहचान थांगमांगलियन के रूप में हुई है।

एक अलग अभियान में असम राइफल्स ने चुंग्ते इलाके में 42.14 लाख रुपये मूल्य की 60.2 ग्राम हेरोइन जब्त की है।

असम राइफल्स ने बताया कि खाझौल के रहने वाले लालरिनमौना (32) को मादक पदार्थ के साथ पकड़ा गया है, जिसे साबुन के डिब्बे में छिपाया हुआ था।

दोनों आरोपियों और बरामद की गई हेरोइन को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए नार्कोटिक्स विभाग को सौंप दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\