Assam: असम में 20 करोड़ रुपये से अधिक कीमत की हेरोइन बरामद, एक व्यक्ति गिरफ्तार
असम के कार्बी आंगलोंग जिले में रविवार को हेरोइन की एक बड़ी खेप बरामद की गई और इस सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि बरामद हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 20 करोड़ रुपये से अधिक है.
दीफू (असम), 12 मार्च : असम के कार्बी आंगलोंग जिले में रविवार को हेरोइन की एक बड़ी खेप बरामद की गई और इस सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि बरामद हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 20 करोड़ रुपये से अधिक है.
बोकाजान अनुमंडल पुलिस अधिकारी जॉन दास ने बताया कि पुलिस ने एक गोपनीय सूचना के आधार पर खटखाटी इलाके में नाकेबंदी कर दीमापुर की ओर से आ रहे एक वाहन को रोका. उन्होंने बताया कि वाहन की तलाशी के दौरान, पुलिस ने वाहन से साबुन के 390 डिब्बे बरामद किये, जिसमें पांच किलोग्राम से अधिक हेरोइन थी. यह भी पढ़े: Court On Tire Burst: टायर फटना मानवीय लापरवाही, दैवीय घटना नहीं: बंबई हाई कोर्ट
उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में वाहन चालक को गिरफ्तार किया गया है. दास ने बताया कि बरामद हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 20 करोड़ रुपये से अधिक है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 12, 2023 04:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

