देश की खबरें | असम के कार्बी आंगलोंग में 10 करोड़ रुपये से अधिक की हेरोइन जब्त, दो लोग गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के कार्बी आंगलोंग जिले में बृहस्पतिवार को 10 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की हेरोइन जब्त की गई और दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।
गुवाहाटी, 29 मई असम के कार्बी आंगलोंग जिले में बृहस्पतिवार को 10 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की हेरोइन जब्त की गई और दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।
नियमित जांच के दौरान पुलिस ने बोकाजन उप-मंडल के अंतर्गत खटखटी गांव में दीमापुर से आ रहे एक ट्रक को रोका और वाहन की तलाशी ली।
पुलिस ने वाहन के डैशबोर्ड के अंदर छिपाकर रखी गई 9.925 किलोग्राम हेरोइन बरामद की।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान शांति नगर निवासी वजीर सिंह और तारचम सिंह के रूप में हुई है, जिनके एक बड़े मादक पदार्थ गिरोह से जुड़े होने का संदेह है।
अधिकारी ने बताया कि जब्त किए गए मादक पदार्थ की कीमत 10 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है।
उन्होंने कहा कि इसके नेटवर्क का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 29, 2025 08:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

