एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | हीरो मोटोकॉर्प एक जुलाई से चुनिंदा मॉडल के दाम 1,500 रुपये तक बढ़ाएगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. हीरो मोटोकॉर्प अपने चुनिंदा स्कूटर और मोटरसाइकिल मॉडल की कीमतों में एक जुलाई, 2024 से 1,500 रुपये तक की बढ़ोतरी करने जा रही है।

जरुरी जानकारी | हीरो मोटोकॉर्प एक जुलाई से चुनिंदा मॉडल के दाम 1,500 रुपये तक बढ़ाएगी

नयी दिल्ली, 24 जून हीरो मोटोकॉर्प अपने चुनिंदा स्कूटर और मोटरसाइकिल मॉडल की कीमतों में एक जुलाई, 2024 से 1,500 रुपये तक की बढ़ोतरी करने जा रही है।

कंपनी ने सोमवार को यह घोषणा करते हुए कहा कि उत्पादन की ऊंची लागत की वजह से उसे यह कदम उठाना पड़ रहा है।

देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन विनिर्माता कंपनी ने कहा कि कीमत में संशोधन 1,500 रुपये तक होगा और यह बढ़ोतरी अलग-अलग मॉडल और बाजार के हिसाब से भिन्न होगी।

हीरो मोटोकॉर्प स्प्लेंडर श्रृंखला, एचएफ डीलक्स और ग्लैमर सहित कई बाइक बेचती है।

इसकी स्कूटर श्रृंखला में जूम और डेस्टिनी 125 एक्सटीईसी शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 24, 2024 11:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).