जरुरी जानकारी | हीरो मोटोकॉर्प की मई में बिक्री 51 प्रतिशत गिरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन विनिर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने मंगलवार को कहा कि उसने पिछले महीने 1,83,044 दोपहिया बेचे जो इस साल अप्रैल में बेची गयीं 3,72,285 इकाइयों से 51 प्रतिशत कम है।

नयी दिल्ली, एक जून देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन विनिर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने मंगलवार को कहा कि उसने पिछले महीने 1,83,044 दोपहिया बेचे जो इस साल अप्रैल में बेची गयीं 3,72,285 इकाइयों से 51 प्रतिशत कम है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि देश में महामारी के कारण लगाए गए लॉकडाउन के साथ उसके संयंत्रों में कामकाज रूकने की वजह से पिछले महीने उसकी बिक्री पर प्रतिकूल असर पड़ा।

दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी ने अग्रसक्रियता के साथ 22 अप्रैल को देश भर में अपने विनिर्माण संयंत्रों में कामकाज रोक दिया था।

गुरुग्राम, हरिद्वार और धारुहेरा में स्थित उनके तीन संयंत्रों में 17 मई से एक पाली में कामकाज बहाल हो गया और इसके बाद नीमराणा, हलोल तथा चित्तूर के तीन और संयंत्रों में भी 24 मई से कामकाज शुरू कर दिया गया।

कंपनी ने कहा कि अप्रत्याशित स्थिति को देखते हुए मई में हुई बिक्री की तुलना पिछले साल के इसी महीने और इस साल के दूसरे महीनों के साथ नहीं की जा सकती।

हीरो मोटोकॉर्प ने कहा कि कंपनी स्थिति पर करीब से नजर बनाए हुए है और धीरे-धीरे दोनों पालियों में उत्पादन शुरू करेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस