जरुरी जानकारी | हीरो मोटोकॉर्प की बिक्री दिसंबर में मामूली घटकर 3,94,179 इकाई पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश की सबसे बड़ी दोपहिया कंपनी हीरो मोटोकॉर्प की कुल बिक्री दिसंबर, 2022 में मामूली घटकर 3,94,179 इकाई रही।
नयी दिल्ली, दो जनवरी देश की सबसे बड़ी दोपहिया कंपनी हीरो मोटोकॉर्प की कुल बिक्री दिसंबर, 2022 में मामूली घटकर 3,94,179 इकाई रही।
कंपनी ने सोमवार को बयान में यह जानकारी दी। एक साल पहले समान महीने में कंपनी ने 3,94,773 वाहन बेचे थे।
हालांकि, इस दौरान घरेलू बाजार में कंपनी की बिक्री 1.83 प्रतिशत बढ़कर 3,81,365 इकाई हो गयी। दिसंबर, 2021 में यह आंकड़ा 3,74,485 इकाई का रहा था। हालांकि, माह के दौरान कंपनी का निर्यात 20,288 इकाई से घटकर 12,814 इकाई रह गया।
कंपनी की पिछले महीने कुल मोटरसाइकिल बिक्री 3,56,749 इकाई रही। दिसंबर, 2021 में यह 3,76,862 इकाई रही थी।
वहीं स्कूटर की बिक्री भी पिछले महीने 17,911 इकाइयों से बढ़कर 37,430 इकाई पर पहुंच गई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)