जरुरी जानकारी | हीरो मोटोकॉर्प की बिक्री अप्रैल में 35 प्रतिशत घटी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश की प्रमुख दोपहिया विनिर्माता हीरो मोटोकॉर्प ने शनिवार को कहा कि उसने अप्रैल 2021 में 3,72,285 इकाइयों की बिक्री की, जो इस साल मार्च के मुकाबले 35 प्रतिशत कम है।

नयी दिल्ली, एक मई देश की प्रमुख दोपहिया विनिर्माता हीरो मोटोकॉर्प ने शनिवार को कहा कि उसने अप्रैल 2021 में 3,72,285 इकाइयों की बिक्री की, जो इस साल मार्च के मुकाबले 35 प्रतिशत कम है।

कंपनी ने मार्च 2021 में 5,76,957 इकाइयों की बिक्री की थी।

कंपनी ने कहा कि कोविड-19 की दूसरी लहर के प्रकोप के चलते अप्रैल में बिक्री प्रभावित हुई।

समीक्षाधीन महीने के बिक्री आंकड़ों की तुलना पिछले साल के समान महीने से नहीं की जा सकती है, क्योंकि उस दौरान देशव्यापी लॉकडाउन के चलते न तो कोई भी वाहन तैयार हुआ और न ही डीलरों को भेजा गया।

दोपहिया वाहन विनिर्माता ने कहा कि अपने लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उसने पूरे भारत में अपने विनिर्माण संयंत्रों में कामबंदी को आगे बढ़ाने का फैसला किया है। इन संयंत्रों में परिचालन 10 मई को फिर से शुरू होगा।

इसबीच एमजी मोटर इंडिया ने बताया कि अप्रैल में उसकी बिक्री 2,565 इकाई रही। पिछले साल इसी महीने में कंपनी की बिक्री शून्य थी।

आइशर मोटर समूह की कंपनी वीई कॉमर्शियल व्हीकल्स लिमिटेड ने बताया कि उसकी बिक्री अप्रैल में 2,145 इकाई थी। कंपनी ने पिछले साल के समान महीने में सिर्फ 85 इकाइयों की बिक्री की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस