जरुरी जानकारी | हीरो मोटोकॉर्प की बिक्री फरवरी में 29 प्रतिशत घटी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दोपहिया वाहन विनिर्माता हीरो मोटोकॉर्प की थोक बिक्री फरवरी 2022 में 29 प्रतिशत घटकर 3,58,254 इकाई रही।

नयी दिल्ली, एक मार्च दोपहिया वाहन विनिर्माता हीरो मोटोकॉर्प की थोक बिक्री फरवरी 2022 में 29 प्रतिशत घटकर 3,58,254 इकाई रही।

हीरो मोटोकॉर्प ने मंगलवार को एक बयान में बताया कि कंपनी ने इससे पिछले वर्ष के इसी महीने में 5,05,467 इकाइयां बेची थी।

कंपनी की घरेलू बिक्री भी फरवरी 2022 के दौरान 31.57 प्रतिशत घटकर 3,31,462 इकाई रही, जो फरवरी 2021 में 4,84,433 इकाई थी।

इसके अलावा हीरो मोटोकॉर्प ने पिछले महीने 3,38,454 मोटरसाइकल बेचीं जबकि इससे पिछले वर्ष के इसी महीने में कंपनी ने 4,63,723 इकाइयां बेची थी।

कंपनी के स्कूटर की बिक्री भी फरवरी 2022 में घटकर 19,800 इकाई पर आ गई। एक साल पहले इसी महीने में कंपनी ने 41,744 स्कूटर बेचे थे।

कंपनी का निर्यात हालांकि पिछले महीने बढ़कर 26,792 इकाई पर पहुंच गया, जो फरवरी 2021 में 21,034 इकाई था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस