जरुरी जानकारी | हीरो इलेक्ट्रिक ने एएलटी मोबिलिटी के साथ साझेदारी की, 2023 तक होगी 10,000 एनवाईएक्स की तैनाती
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. हीरो इलेक्ट्रिक ने मंगलवार को कहा कि उसने अपने दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहन एनवाईएक्स की तैनाती के लिए एएलटी मोबिलिटी के साथ साझेदारी की है।
नयी दिल्ली, 25 जनवरी हीरो इलेक्ट्रिक ने मंगलवार को कहा कि उसने अपने दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहन एनवाईएक्स की तैनाती के लिए एएलटी मोबिलिटी के साथ साझेदारी की है।
एएलटी मोबिलिटी, लॉजिस्टिक बाजार के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों को पट्टे पर देती है।
हीरो इलेक्ट्रिक ने एक बयान में कहा कि इस गठजोड़ के तहत कंपनी वर्ष 2023 तक 10,000 हीरो एनवाईएक्स इलेक्ट्रिक स्कूटर को तैनात करने के लिए लॉजिस्टिक एग्रीगेटर्स और फ्लीट परिचालकों के साथ काम करेंगी।
हीरो इलेक्ट्रिक के सीईओ सोहिंदर गिल ने कहा, ‘‘यह सहयोग हमें लॉजिस्टिक बाजार में कार्बन-मुक्त परिवहन को बढ़ावा देने में मदद करेगा।’’
उन्होंने कहा कि बदलते बाजार परिदृश्य और इलेक्ट्रिक वाहन के लिए बढ़ती प्राथमिकता के साथ, ईवी अपनाने को बढ़ावा देने की खास आवश्यकता है।
एएलटी मोबिलिटी फ्लीट परिचालकों को मासिक सदस्यता पर दोपहिया और तिपहिया इलेक्ट्रिक वाहन मुहैया कराती है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)