विदेश की खबरें | महाराज चार्ल्स ने स्कॉटलैंड में दक्षिण एशियाई प्रवासियों के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ब्रिटेन के महाराज चार्ल्स तृतीय ने स्कॉटलैंड में दक्षिण एशियाई प्रवासियों के लिए कार्यक्रम की मेजबानी की। उनके सम्राट बनने के बाद यह पहला बड़ा कार्यक्रम है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

लंदन, चार अक्टूबर ब्रिटेन के महाराज चार्ल्स तृतीय ने स्कॉटलैंड में दक्षिण एशियाई प्रवासियों के लिए कार्यक्रम की मेजबानी की। उनके सम्राट बनने के बाद यह पहला बड़ा कार्यक्रम है।

बकिंघम पैलेस ने एक बयान में कहा कि कार्यक्रम का आयोजन सोमवार शाम ‘ब्रिटिश एशिया ट्रस्ट’ के तहत एडिनबर्ग में होलीरूडहाउस पैलेस में हुआ जो स्कॉटलैंड में 73 वर्षीय सम्राट का आवास है।

चार्ल्स जब राजकुमार थे तब उन्होंने 2007 में इस न्यास की स्थापना की थी जिसका मकसद दक्षिण एशिया में गरीबी और कष्टों से निपटना है।

महाराज के साथ उनकी पत्नी कैमिला भी थीं और उन्होंने ब्रिटेन में भारत के उच्चायुक्त विक्रम दोराईस्वामी समेत दक्षिण एशियाई प्रवासी समुदाय के 300 से ज्यादा सदस्यों से बातचीत की।

उन्होंने लेस्टर शहर के अलग-अलग समुदायों के प्रतिनिधियों से भी बातचीत की।

लेस्टर शहर में अगस्त के अंत में भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच के बाद हिंदुओं और मुसलमानों के बीच तनाव हो गया था तथा उपद्रव की घटनाएं भी हुई थीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\