खेल की खबरें | कनाडा में विमान दुर्घटना में जान गंवाने वाले प्रशिक्षु को वापस लाने में उसके परिवार ने सहयोग मांगा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. कनाडा के मैनिटोबा प्रांत में विमान दुर्घटना में जान गंवाने वाले प्रशिक्षु पायलट श्रीहरि सुकेश के परिवार ने बृहस्पतिवार को केंद्र और केरल की सरकारों से उसके शव को जल्द से जल्द स्वदेश लाने में मदद की अपील की।
कोच्चि, 10 जुलाई कनाडा के मैनिटोबा प्रांत में विमान दुर्घटना में जान गंवाने वाले प्रशिक्षु पायलट श्रीहरि सुकेश के परिवार ने बृहस्पतिवार को केंद्र और केरल की सरकारों से उसके शव को जल्द से जल्द स्वदेश लाने में मदद की अपील की।
मंगलवार को श्रीहरि की मौत उस समय हो गई जब उसका एकल इंजन वाला विमान हवा में एक अन्य विमान से टकरा गया। दूसरा विमान एक कनाडाई युवक उड़ा रहा था। इस दुर्घटना में इस कनाडाई युवक की भी मौत हो गई।
कोच्चि के समीप त्रिपुनिथुरा में पत्रकारों से श्रीहरि के रिश्तेदार ने कहा कि 12वीं की पढाई पूरी करने के बाद वह कनाडा गया था और वहां वह पिछले डेढ़ साल से रह रहा था।
श्रीहरि का परिवार त्रिपुनिथुरा में परिवार रहता है।
श्री हरि के रिश्तेदार ने कहा, ‘‘उसने निजी पायलट लाइसेंस हासिल कर लिया था और वाणिज्यिक लाइसेंस प्राप्त करने के लिए प्रशिक्षण ले रहा था। इसके लिए उसे 180 घंटे और उड़ान भरने की जरूरत थी। जब यह हादसा हुआ, तब उसका यह मापदंड लगभग पूरा होने वाला था।’’
उन्होंने सरकारी अधिकारियों से शव वापस लाने के लिए तत्काल कदम उठाने की अपील की।
उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘इसके लिए हम विभिन्न माध्यमों - मुख्यमंत्री कार्यालय, केरल के केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी और जॉर्ज कुरियन के कार्यालय और विदेश मंत्रालय से प्रयास कर रहे हैं।’’
श्रीहरि के परिवार को बुधवार को उसके साथ पढ़ने वाले विद्यार्थियों के रिश्तेदारों के माध्यम से इस घटना के बारे में पता चला। हालांकि उसके फ्लाइंग स्कूल के प्रशिक्षक से आधिकारिक पुष्टि शाम 5.30 बजे ही मिली।
श्रीहरि के रिश्तेदार ने कहा कि दुर्घटना के तकनीकी कारणों का अभी पता नहीं चला है, लेकिन सहपाठियों ने परिवार को बताया कि यह दुर्घटना लापरवाही के कारण नहीं हुइ, बल्कि, प्रशिक्षण के दौरान एक प्रक्रिया के दौरान कुछ गड़बड़ हो गई थी।
भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने बुधवार को कहा कि वह ‘शोक संतप्त परिवार, पायलट प्रशिक्षण स्कूल और स्थानीय पुलिस के संपर्क में है ताकि सभी आवश्यक सहायता प्रदान की जा सके।’
फिलहाल श्रीहरि की उम्र की सूचना सामने नहीं आयी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 10, 2025 09:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

