देश की खबरें | हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में महिला की हत्या के आरोप में उसका देवर गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में एक महिला की हत्या के आरोप में उसके देवर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश), 12 जून हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में एक महिला की हत्या के आरोप में उसके देवर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

महिला की पहचान रोशनी देवी (53) के रूप में हुई है, जबकि आरोपी एक सरकारी स्कूल में प्रधानाचार्य के रूप में कार्यरत है।

पुलिस के अनुसार रोशनी देवी सोमवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे पशुशाला में भैंस का दूध निकालने गई थी, तभी उसके एक रिश्तेदार ने धारदार हथियार से कथित तौर पर उस पर हमला कर दिया।

रोशनी के गले पर गहरी चोट लगी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

जब रोशनी सुबह साढ़े छह बजे तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की तो वह पशुशाला में खून से लथपथ पड़ी मिली।

परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिन्होंने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिलासपुर भेज दिया। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य भी जुटाए हैं। घुमारवीं पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में हत्या का मामला दर्ज कर रोशनी के देवर को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है और इसकी विस्तृत जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now