खेल की खबरें | हेमन्त सोरेन ने 11वीं राष्ट्रीय महिला जूनियर हॉकी प्रतियोगिता का उद्घाटन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को यहां एस एस बालिका उच्च विद्यालय परिसर में 11वीं राष्ट्रीय महिला जूनियर हॉकी प्रतियोगिता 2021 का उद्घाटन किया।

सिमडेगा (झारखंड), 20 अक्टूबर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को यहां एस एस बालिका उच्च विद्यालय परिसर में 11वीं राष्ट्रीय महिला जूनियर हॉकी प्रतियोगिता 2021 का उद्घाटन किया।

इस मौके पर सोरेन ने अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम का शिलान्यास करते हुए कहा कि हॉकी को उसकी पराकाष्ठा पर पहुंचाने और खिलाड़ियों को उम्दा संसाधन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वह स्टेडियम की आधारशिला रख रहे हैं।

मुख्यमंत्री सोरेन ने स्टेडियम की आधारशिला रखते हुए कहा, ‘‘यह सुखद क्षण है। यहां आयोजित प्रतियोगिता की गूंज दूर तलक जाएगी।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सरकार अपना अंग बनाकर सीधी नियुक्ति दे रही है। इसके अलावा झारखण्ड के युवाओं को रोजगार से जोड़ने के संकल्प के साथ निरंतर कार्य किया जा रहा है। उसके तहत 79 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपा गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सब जूनियर टूर्नामेंट का आयोजन कुछ माह पूर्व ही सम्पन्न हुआ। उसके बाद राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। राज्य के लिए यह सौभाग्य की बात है कि यहां देश भर से हॉकी खिलाड़ी आये हैं। इससे झारखण्ड के खिलाड़ियों को बहुत कुछ सीखने का अवसर मिलेगा।

इस प्रतियोगिता में देश भर की 26 टीमें भाग ले रहीं हैं।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में झारखण्ड सिर्फ खनिज के लिए ही नहीं बल्कि खेल के लिए भी जाना जाएगा और सरकार का संकल्प है कि खेल में जहां भी संभावना है, वहां बढ़ावा दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने बुधवार को यहां 27 करोड रुपये से अधिक की लागत से बनने वाली 25 योजनाओं का शिलान्यास और 32 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से तैयार 35 योजनाओं का उद्घाटन किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी