दूसरे राज्यों में फंसे मप्र के प्रवासी मजदूरों की वापसी के लिए जारी किया हेल्पलाइन नंबर
प्रदेश सरकार ने कहा कि श्रमिकों की जानकारी एकत्र करने के बाद वह उनकी वापसी के लिए योजना बनाएगी।
भोपाल , दो मई मध्यप्रदेश सरकार ने लॉकडाउन के चलते देश के विभिन्न राज्यों में फंसे प्रदेश के श्रमिकों की वापसी के पंजीकरण के लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।
प्रदेश सरकार ने कहा कि श्रमिकों की जानकारी एकत्र करने के बाद वह उनकी वापसी के लिए योजना बनाएगी।
अपर मुख्य सचिव आई.सी.पी. केशरी ने बताया कि अन्य राज्यों में फंसे जो प्रवासी श्रमिक मध्य प्रदेश लौटना चाहते हैं, वे राज्य नियंत्रण कक्ष के फोन नम्बर 0755-2411180 पर पंजीयन करा सकते हैं। इसके अतिरिक्त, mapit.gov.in/covid-19 साइट पर भी अपना पंजीयन करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि यह टेलीफोन नम्बर केवल मध्यप्रदेश के बाहर फंसे श्रमिकों के पंजीयन के लिये है।
केशरी ने आग्रह किया है कि मध्यप्रदेश के बाहर फंसे श्रमिक इस टेलीफोन नम्बर अथवा पोर्टल में शीघ्र पंजीयन करायें। उन्होंने बताया कि श्रमिकों द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर ही उनकी वापसी की योजना तैयार की जायेगा।
इस बीच, प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए लोगों अन्य राज्यों में फंसे हुए मध्यप्रदेश के प्रवासी मजदूरों के बारे में जानकारी साझा करने की अपील की है।
प्रदेश सरकार ने दावा किया है कि अन्य राज्यों में फंसे हुए प्रदेश के लगभग 50,000 श्रमिकों को वापस लाया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 02, 2020 11:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

