एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | केदारनाथ में हेलीकॉप्टर को आपात स्थिति में उतारा गया, सभी यात्री सुरक्षित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केदारनाथ में एक निजी कंपनी के हेलीकॉप्टर को तकनीकी गड़बड़ी के कारण आपात स्थिति में हेलीपैड से कुछ ही मीटर की दूरी पर उतारना पड़ा। हेलीकॉप्टर में छह श्रद्धालु समेत सात लोग सवार थे और सभी सुरक्षित हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | केदारनाथ में हेलीकॉप्टर को आपात स्थिति में उतारा गया, सभी यात्री सुरक्षित

देहरादून/रुद्रप्रयाग, 24 मई केदारनाथ में एक निजी कंपनी के हेलीकॉप्टर को तकनीकी गड़बड़ी के कारण आपात स्थिति में हेलीपैड से कुछ ही मीटर की दूरी पर उतारना पड़ा। हेलीकॉप्टर में छह श्रद्धालु समेत सात लोग सवार थे और सभी सुरक्षित हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

हालांकि, उन्होंने बताया कि हेलीकॉप्टर में सवार पायलट और सभी श्रद्धालु सुरक्षित हैं और श्रद्धालुओं को भगवान केदारनाथ के दर्शन करा दिए गए हैं।

रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार, घटना सुबह सात बजे की है जब क्रिस्टल एवियेशन कंपनी के हेलीकॉप्टर ने गुप्तकाशी और सोनप्रयाग के बीच शेरसी हेलीपैड से केदारनाथ के लिए उड़ान भरी।

प्रशासन की ओर से बताया गया कि इसी बीच, तकनीकी खामी की जानकारी मिलते ही पायलट ने हेलीकॉप्टर को केदारनाथ हेलीपैड से कुछ दूरी पर आपात स्थिति में उतारा।

रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने कहा कि पायलट की सूझबूझ के कारण एक बड़ा हादसा टल गया। उन्होंने कहा कि तकनीकी खामी की जानकारी मिलने के बाद पायलट ने अपना धैर्य नहीं खोया और हेलीकॉप्टर को आपात स्थिति में सुरक्षित उतारा।

जिलाधिकारी ने कहा कि सभी तीर्थयात्री सुरक्षित हैं और सभी को बाबा केदारनाथ के दर्शन करा दिए गए हैं।

गहरवार ने कहा कि हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी की जांच कराई जा रही है।

सं. दीप्ति

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 24, 2024 11:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).