देश की खबरें | आतंकवादियों की गोली लगने से पहले हेलियांग ने दूसरे लोगों को भागने में मदद की: खांडू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने बृहस्पतिवार को कहा कि पहलगाम में अपनी पत्नी के साथ छुट्टियां मना रहे भारतीय वायुसेना के कॉरपोरल तागे हेलियांग ने अपनी जान जोखिम में डालकर दूसरे पर्यटकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया और आतंकवादियों की गोलियों का शिकार होने से पहले उन्हें भागने में मदद की।

ईटानगर, 24 अप्रैल अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने बृहस्पतिवार को कहा कि पहलगाम में अपनी पत्नी के साथ छुट्टियां मना रहे भारतीय वायुसेना के कॉरपोरल तागे हेलियांग ने अपनी जान जोखिम में डालकर दूसरे पर्यटकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया और आतंकवादियों की गोलियों का शिकार होने से पहले उन्हें भागने में मदद की।

खांडू ने कहा कि उनका (हेलियांग का) नाम हमेशा अरुणाचल प्रदेश के इतिहास में वीरता के प्रतीक के रूप में अंकित रहेगा और उनका बलिदान आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगा।

हेलियांग के पार्थिव शरीर को यहां लाये जाने के तुरंत बाद खांडू लोअर सुबनसिरी जिले के ताजंग गांव स्थित उनके घर गए।

मुख्यमंत्री ने हेलियांग के परिवार को 50 लाख रुपये की वित्तीय सहायता के अलावा एक सदस्य को नौकरी प्रदान करने की घोषणा की।

हेलियांग उन 26 लोगों में शामिल थे जो मंगलवार को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में मारे गए।

खांडू ने हेलियांग की पत्नी, उनके माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात की तथा संवेदना व्यक्त की।

उन्होंने कहा, “यह क्षति अपूरणीय है और अरुणाचल प्रदेश के लोग इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ एकजुटता से खड़े हैं।”

खांडू ने हेलियांग के अंतिम क्षण को ‘अदम्य साहस’ का क्षण बताया और कहा कि उनके पास भागने का मौका था लेकिन उन्होंने अपने आस-पास के लोगों की रक्षा करना चुना।

मुख्यमंत्री ने कहा, “अपनी जान जोखिम में डालकर हेलियांग ने नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया और घटनास्थल से बाहर निकलने में उनकी मदद की। उस महत्वपूर्ण क्षण में उनकी निस्वार्थता बहादुरी का दुर्लभ और प्रेरणादायक कार्य है।”

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हेलियांग के पैतृक गांव में एक स्थायी स्मारक बनाएगी, जिसमें हरियाणा के वनवासी कल्याण आश्रम में उनकी प्रारंभिक शिक्षा, ईटानगर के ‘डॉन बॉस्को’ से उनकी स्नातक उपाधि और 2017 से भारतीय वायु सेना में उनकी सेवा को प्रदर्शित किया जाएगा।

खांडू ने कहा, “हेलियांग का जीवन हमारे युवाओं की ताकत, अनुशासन और देशभक्ति का एक शानदार प्रमाण है।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि पाकिस्तान द्वारा लगातार आतंकवादी तत्वों को पनाह देना वैश्विक शांति के लिए गंभीर खतरा है और इसका कड़ा मुकाबला किया जाना चाहिए।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा उठाए गए कड़े कदम की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि राष्ट्र दृढ़ संकल्प के साथ जवाब देगा।

इससे पहले हेलियांग का पार्थिव शरीर विशेष विमान से गुवाहाटी के वायुसेना अड्डे पर रात एक बजे लाया गया और उस वक्त वहां राज्य के मंत्री जयंत मल्ला बरुआ भी मौजूद थे।

बरुआ ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘दूर यात्रा करने गया व्यक्ति जब बेजान होकर लौटता है, उसका पार्थिव शरीर प्राप्त करना, बेहद दुखद अनुभव होता है। आज रात भारी मन से अरुणाचल के वीर सपूत कॉरपोरल तागे हेलियांग का पार्थिव शरीर गुवाहाटी वायुसेना अड्डे पर लाया गया, जिन्होंने कल कश्मीर के पहलगाम में हुए बर्बर आतंकवादी हमले में अपनी जान गंवा दी थी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘काश! आतंकवाद हमेशा हमेशा के लिए, सभी के लिए खत्म हो जाता। मुझे पूरा विश्वास है कि भारत सरकार इस जघन्य कृत्य का बिना देरी किए जवाब देगी।’’

इस दौरान असम सरकार और भारतीय वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे और उन्होंने मृत अधिकारी को श्रद्धांजलि दी।

जीरो-हापोली के विधायक हागे अप्पा, लोअर सुबनसिरी के उपायुक्त विवेक एचपी, पुलिस अधीक्षक (एसपी) केनी बागरा और सरकारी विभागों एवं समुदाय आधारित संगठनों के प्रमुखों ने असम-अरुणाचल प्रदेश सीमा पर हापोली ‘चेक गेट’ पर हेलियांग के पार्थिव शरीर को प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री पेमा खांडू, मंत्री गेब्रियल डी. वांगसू, विधायक नाकप नालो, लोकसभा सदस्य तापिर गाओ, भाजपा की अरुणाचल प्रदेश इकाई के अध्यक्ष कलिंग मोयोंग और आईजीपी (कानून और व्यवस्था) चुखु आपा के साथ हजारों लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी