मोइजेस हेनरिक्स ने कहा-अवसाद इतना बढ़ गया था कि आत्महत्या करने के बारे में सोच रहा था

ऑस्ट्रेलिया के हरफनमौला मोइजेस हेनरिक्स ने अवसाद के अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि वह एक बार प्रथम श्रेणी मैच के दौरान आत्महत्या करने के बारे में सोच रहे थे. आस्ट्रेलिया के लिए 11 एकदिवसीय, 11 टी20 अंतरराष्ट्रीय और चार टेस्ट खेलने वाले 33 साल के हेनरिक्स का 2017 में अवसाद का इलाज हुआ था.

मोइजेस हेनरिक्स (Photo Credits: Getty Images)

मेलबर्न, 24 अप्रैल. ऑस्ट्रेलिया के हरफनमौला मोइजेस हेनरिक्स ने अवसाद के अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि वह एक बार प्रथम श्रेणी मैच के दौरान आत्महत्या करने के बारे में सोच रहे थे. आस्ट्रेलिया के लिए 11 एकदिवसीय, 11 टी20 अंतरराष्ट्रीय और चार टेस्ट खेलने वाले 33 साल के हेनरिक्स का 2017 में अवसाद का इलाज हुआ था. इंडियन प्रीमियर लीग में खेल चुके हेनरिक्स ने ‘ओडिनेरोली स्पीकिंग पोडकास्ट’ से कहा, ‘‘अगर आप गूगल पर अवसाद के लक्षणों को देखेंगे तो मैं सभी से बुरी तरह से ग्रसित था.’

’उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे याद है मैं बिस्तर पर पड़ा रहता था और खुद ही अलग-अलग दवाईयों को लेने के बारे में सोचता रहता था.मैं सोचता था कि किसी फोन करूं? ’’उन्होंने बताया कि एक बार तस्मानिया के खिलाफ मैच के बाद घर लौटते समय वह अपनी कार को दुर्घटनाग्रस्त करना चाहते थे. यह भी पढ़े: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज पीटर सिडल ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास

उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे याद है मैं कार में था और 110 की गति से कार चला रहा था. मैं सोच रहा था कि कार को ऐसे मोडू की किसी खंभे या दूसरी चीज से टकरा जाए।’’हेनरिक्स ने कहा, ‘‘ मैंने अपनी योजना को हालांकि बदल दिया क्योंकि मैं अपने परिवार और टीम को दुखी नहीं देखना चाहता था। मैं टीम को दो दिनों के लिए मैदान पर दस खिलाड़ियों के साथ नहीं छोड़ सकता था.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड