देश की खबरें | उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड के उत्तरकाशी और चमोली जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में बृहस्पतिवार को भारी बर्फबारी हुई, जबकि निचले इलाकों में बारिश होने से राज्य भर में ठंड बढ़ गई है।
देहरादून, तीन फरवरी उत्तराखंड के उत्तरकाशी और चमोली जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में बृहस्पतिवार को भारी बर्फबारी हुई, जबकि निचले इलाकों में बारिश होने से राज्य भर में ठंड बढ़ गई है।
उत्तरकाशी में जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय ने बताया कि उत्तरकाशी जिले के यमुनोत्री राजमार्ग को राडी टॉप पर बर्फबारी के कारण बंद कर दिया गया है जबकि दोपहर में देहरादून-सुवाखोली-लंबगांव मोटर मार्ग पर यातायात बाधित हो गया।
लगातार हो रही बर्फबारी के कारण आशंका जताई जा रही है कि सुखी टॉप से आगे गंगोत्री राजमार्ग और क्षेत्र के कई लिंक रोड भी बंद करने पड़ेंगे।
चमोली जिले में भी 3,000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर भारी हिमपात हुआ जबकि निचले इलाकों में बारिश हुई।
मसूरी के पास धनोल्टी में जो पहाड़ियां देहरादून से देखी जा सकती हैं, वे बर्फ से ढक गई हैं। वहीं, देहरादून में बादल छाए रहे और दिन भर रुक-रुक कर बारिश होती रही।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 03, 2022 11:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

