एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड में भारी बर्फबारी, जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड के कई ऊंचाई वाले इलाकों में सोमवार को भारी बर्फबारी हुई जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ और इसके चलते जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद कर दिया गया।

देश की खबरें | जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड में भारी बर्फबारी, जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग बंद
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 16 नवंबर जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड के कई ऊंचाई वाले इलाकों में सोमवार को भारी बर्फबारी हुई जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ और इसके चलते जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद कर दिया गया।

कश्मीर में अधिकारियों ने चार जिलों के लिए हिमस्खलन की चेतावनी जारी की क्योंकि केंद्रशासित प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में से मध्यम से भारी बर्फबारी हुई।

यह भी पढ़े | सुशील मोदी को डिप्टी सीएम नहीं बनाए जाने का यह बीजेपी का फैसला- नीतीश कुमार: 16 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अधिकारियों ने कहा कि हिमस्खलन की चेतावनी उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा, बांदीपुरा और बारामूला जिलों तथा मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले के लिए जारी की गई है।

वहीं, उत्तराखंड में ऊपरी हिमालयी क्षेत्रों में मौसम की पहली भारी बर्फबारी हुई जिससे पूरे राज्य में ठंड बढ़ गई।

यह भी पढ़े | कांग्रेस नेता मनीष तिवारी कोरोना पॉजिटिव, संपर्क में आए लोगों से की सावधानी बरतने की अपील.

अधिकारियों के अनुसार बर्फबारी केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री, औली और हरसिल सहित ऊपरी हिमालयी क्षेत्रों में रविवार रात से ही शुरू हो गई थी तथा सोमवार सुबह तक जारी रही। इससे ये इलाके बर्फ से ढक गए।

भारी बर्फबारी के चलते उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को केदारनाथ मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद बदरीनाथ रवाना होने में देरी हुई। हालांकि, सोमवार सुबह केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने से पहले दोनों मुख्यमंत्रियों ने भगवान शिव के दर्शन किए और पूजा में भाग लिया।

दोनों मुख्यमंत्री रविवार को केदारनाथ पहुंच गए थे और उन्हें सोमवार सुबह 8.30 बजे केदारनाथ के कपाट बंद होने के बाद बदरीनाथ मंदिर के लिए रवाना होना था।

चमोली में सूचना विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि दोनों मुख्यमंत्री केदारनाथ में थे क्योंकि खराब मौसम के कारण उनका हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका। केदारनाथ में रविवार रात से भारी बर्फबारी शुरू हुई और सोमवार तक जारी रही, जिससे उनके रवाना होने में देरी हुई।

उधर, एक रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने दो महिलाओं और एक बच्चे सहित 10 लोगों को बचाया। ये लोग ऊंचाई वाले सिंथान दर्रे में भारी बर्फबारी में फंस गए थे।

उन्होंने कहा कि बचाव अभियान रविवार देर रात तक चलाया गया। यह अभियान सिंथान दर्रे में नागरिकों के एक समूह के फंसे होने के बारे में सूचना मिलने के बाद चलाया गया। सिंथान दर्रा जम्मू क्षेत्र के किश्तवाड़ जिले को कश्मीर के अनंतनाग को जोड़ता है।

प्रवक्ता ने कहा कि बचाव दल में सेना और पुलिस के जवान शामिल थे। बचाव दल राष्ट्रीय राजमार्ग 244 पर रात के समय शून्य दृश्यता की स्थिति में पांच घंटे तक चला और फंसे हुए लोगों को सिंथान मैदान में ले आया जहां उन्हें भोजन और आश्रय प्रदान किया गया।

केंद्रशासित प्रदेश में भारी बर्फबारी से प्रमुख सड़कों पर यातायात भी प्रभावित हुआ।

अधिकारियों ने कहा कि जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग रामबन जिले में जवाहर सुरंग के आसपास बर्फबारी और कई स्थानों पर पहाड़ी से भूस्खलन के कारण यातायात के लिए बंद कर दिया गया।

अधिकारियों ने कहा कि घाटी और देश के बाकी हिस्सों को जोड़ने वाला वैकल्पिक संपर्क मुगल रोड तीसरे दिन भी बंद रहा क्योंकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई जबकि जम्मू और अन्य हिस्सों के मैदानी इलाकों में रविवार दोपहर से बारिश हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 16, 2020 07:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).