देश की खबरें | कर्नाटक के कई हिस्सों में भारी बारिश, सूखे की आशंका टली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के कई हिस्सों में पिछले दो दिन से भारी बरिश हो रही है, जिससे किसानों में अच्छी फसल होने की उम्मीद जगी है। पिछले दो महीने में कम बारिश होने के कारण राज्य में सूखा पड़ने जैसे हालात बन रहे थे।

बेंगलुरु,23 जुलाई कर्नाटक के कई हिस्सों में पिछले दो दिन से भारी बरिश हो रही है, जिससे किसानों में अच्छी फसल होने की उम्मीद जगी है। पिछले दो महीने में कम बारिश होने के कारण राज्य में सूखा पड़ने जैसे हालात बन रहे थे।

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण पश्चिम मॉनसून के राज्य में सक्रिय रहने के कारण भारी बरिश हुई। तटीय कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक क्षेत्र के अधिकतर स्थानों तथा उत्तर के कई इलाकों में बारिश हुई।

दक्षिण कन्नड़, उत्तर कन्नड़, चिक्कमगलुरु, उडुपी और कोडागु जिलों के कई हिस्सों में बहुत भारी वर्षा हुई। रविवार को दक्षिण कन्नड़ और उडुपी जिलों के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश जारी रही।

अधिकारियों ने बताया कि मॉनसून तट पर फिर से सघन हो गया है। दो जिलों में कई पेड़ उखड़ने से मकान तथा बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हो गए।

मंगलुरु के कोट्टारा में जिला पंचायत कार्यालय परिसर में एक बड़ा पेड़ गिरने से कुछ घर क्षतिग्रस्त हो गए। घटना में एक व्यक्ति के सिर पर चोट लग गयी। इसके अलावा शहर के दद्दालकड, उरवा और पक्कलडका में कई पेड़ गिर गए।

रविवार सुबह से नेत्रवती नदी का जलस्तर बढ़कर खतरे के निशान तक पहुंच गया है। इसके साथ ही निचले इलाकों में नदी का जल भर गया। नदी का पानी एक स्कूल के मैदान में भी भर गया।

अधिकारियों ने बाढ़ प्रभावित इलाकों के लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा है। अधिकारियों ने पनेमुगलुरु में बनाए गए राहत शिविरों का भी जायजा लिया।

नेरालाकट्टे में सड़क पर एक पेड़ गिरने से मणि-मैसूरु राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई, जबकि बंतवाल तालुक के लोरेटोपाडावु में एक पेड़ उखड़ जाने से क्षेत्र में यातायात बाधित हो गया।

कुमारधारा नदी में जलस्तर बढ़ने के साथ दक्षिण कन्नड़ जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं को फिलहाल कुक्के सुब्रह्मण्या मंदिर नहीं जाने की सलाह दी है।

अग्निशमन एवं बचाव सेवा कर्मियों तथा मैंगलोर इलेक्ट्रिसिटी कंपनी (एमईएससीओएम) के कर्मचारियों ने स्थानीय लोगों की मदद से सड़कों को साफ कर दिया है और प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है।

मौसम विभाग ने दक्षिण कन्नड़ और उडुपी जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है साथ ही सोमवार तक भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान व्यक्त किया है।

बेंगलुरु, मैसूरु, शिवमोगा, बेलगावी, हावेरी, हासन, धारवाड़, दावणगेरे, चामराजनगर, गडग, रायचूर, मैसूरु, बागलकोट, तुमकुरु, चित्रदुर्ग, मांड्या, चिक्कबल्लापुर और विजयपुर में अच्छी बारिश हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\