एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दक्षिणी पश्चिम बंगाल में भारी बारिश, कोलकाता के कई हिस्सों में जलभराव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिणी पश्चिम बंगाल के कोलकाता समेत कई जिलों में मंगलवार सुबह से भारी बारिश के कारण सड़कों और निचले इलाकों में जलभराव हो गया है।

देश की खबरें | दक्षिणी पश्चिम बंगाल में भारी बारिश, कोलकाता के कई हिस्सों में जलभराव

कोलकाता, आठ जुलाई दक्षिणी पश्चिम बंगाल के कोलकाता समेत कई जिलों में मंगलवार सुबह से भारी बारिश के कारण सड़कों और निचले इलाकों में जलभराव हो गया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने क्षेत्र में बुधवार सुबह तक तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान का अनुमान जताया है।

पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने के कारण दक्षिणी पश्चिम बंगाल में रातभर से हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से कोलकाता, सॉल्ट लेक और हावड़ा शहर में जलभराव की खबरें हैं।

बारिश जारी रहने के कारण सुबह काम पर जाने वाले लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सार्वजनिक परिवहन सेवाएं भी प्रभावित होने से परेशानी और बढ़ गई।

आईएमडी ने बताया कि पश्चिमी जिलों पुरुलिया और झाड़ग्राम में भी बुधवार सुबह तक भारी बारिश की संभावना है।

उसने बताया कि अगले कुछ दिनों तक दक्षिणी पश्चिम बंगाल के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

हावड़ा जिले के उलुबेरिया में 111 मिलीमीटर बारिश हुई, जो सुबह 8.30 बजे तक 24 घंटों में राज्य में सबसे अधिक बारिश थी। इसके बाद दमदम में 99 मिमी बारिश दर्ज की गई। इस दौरान कोलकाता में 81.6 मिमी बारिश हुई, जबकि उससे सटे सॉल्ट लेक में 88.3 मिमी बारिश हुई।

आईएमडी ने बुधवार सुबह तक शहर में हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज बारिश की संभावना जताई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 08, 2025 01:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).