एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मुंबई में भारी बारिश: शहर के लिए 'येलो अलर्ट', पड़ोसी जिलों के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई के कुछ हिस्सों में शनिवार देर रात भारी बारिश हुई और भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को शहर तथा उपनगरों में कुछ स्थानों पर और अधिक बारिश होने की संभावना जताई है। नगर निकाय अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | मुंबई में भारी बारिश: शहर के लिए 'येलो अलर्ट', पड़ोसी जिलों के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी

मुंबई, 15 जून मुंबई के कुछ हिस्सों में शनिवार देर रात भारी बारिश हुई और भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को शहर तथा उपनगरों में कुछ स्थानों पर और अधिक बारिश होने की संभावना जताई है। नगर निकाय अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

आईएमडी ने मुंबई के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है, जिसमें कुछ स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। वहीं, पड़ोसी जिले ठाणे, रायगढ़ और पालघर के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है, जहां अत्यधिक बारिश की संभावना है।

मुंबई के कुछ हिस्सों में रातभर गरज और बिजली कड़कने के साथ बारिश हुई। हालांकि सुबह तक बारिश की तीव्रता कम हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि शहर में कहीं भी बहुत अधिक जलभराव की सूचना नहीं है।

नगर निकाय अधिकारियों के अनुसार, रविवार सुबह आठ बजे तक 24 घंटे की अवधि में, दक्षिण मुंबई में 31 मिमी, पूर्वी उपनगरों में 21 मिमी और पश्चिमी उपनगरों में 20 मिमी बारिश दर्ज की गई।

रविवार अपराह्न दो बजकर 52 मिनट पर समुद्र में 4.27 मीटर की ऊंचाई तक लहरें उठ सकती हैं, जबकि रात 8 बजकर 55 मिनट पर 1.91 मीटर तक की लहरें उठने की संभावना है।

अधिकारियों ने बताया कि सोमवार रात 2 बजकर 37 मिनट पर 3.55 मीटर तक की लहरें और सुबह 8 बजकर 20 मिनट पर 1.06 मीटर की निम्न स्तर की लहरें उठने का पूर्वानुमान है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 15, 2025 11:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).